<
Categories: धर्म

Saphala Ekadashi 2025: 15 दिसंबर, सोमवार को है सफला एकादशी, बन रहे हैं शुभ संयोग! नोट करें पूजा मुहूर्त और सही पूजा विधि

Saphala Ekadashi 2025: पौष माह में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है, एकादशी के दिने श्रीनारायण की विधि विधान पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता हैं. इस साल सफला एकादशी बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं, आइये जानते हैं यहां किस शुभ मपहूर्त में करें सफला एकादशी की पूजा और क्या है सही विधि?

Saphala Ekadashi 2025: पौष माह की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है, हर एकादशी की तरह सफला एकादशी भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. कहा जाता है, जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से सफला एकादशी पर पूजा करता है और व्रत रखता है उसके सारे पापों का नाश हो जाता है और उसे जीवन में खूब सफलता हासिल होती है. इसके अलावा सफला एकादशी के दिन गंगा, यमुना, शिप्रा और नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का भी बेहद महत्व बताया गया है, ऐसा करने से शुभ फलो की प्राप्ती होती है, यदि किसी वजह से आप नदी में स्नान न कर पाएं, तो आप घर में ही स्नान के पानि में  गंगाजल डालकर नहा सकते हैं, ऐसा करने से भी पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

कब है सफला एकादशी व्रत? (Saphala Ekadashi Date 2025)

हिंंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह की एकादशी तिथि 14 दिसंबर के दिन शाम 6 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 15 दिसंबर के दिन रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर, सोमवार के दिन किया जाएगा और व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक कर सकते हैं.

सफला एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त:- सुबह 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त:-  सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त:- दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त:- शाम 05 बजकर 24 मिनट से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त:-  रात 11 बजकर 49 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक, दिसम्बर 16

सफला एकादशी व्रत की सही पूजा विधि

सफला एकादशी के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मंदिर की सफाई करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. फिर पूजा मे भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, तुलसी दल, पीले फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. माता लक्ष्मी को कमल पुष्प और मिठाई अर्पित करें.  पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम, एकादशी व्रत कथा पढ़े साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. साथ ही. पूरे दिन मंन को शंत रखें, क्रोध करने से बचेगलत शब्दों का उपयोग ना करें. इसके बाद शाम की पूजा में विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें और उन्हें  मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद आप खुद द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST