<
Categories: धर्म

Navratri 2025: नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ पर क्यों बोया जाता है जौ? रंग और आकार बताते है शुभ-अशुभ संकेत

Navratri 2025 22 सितंबर सोमवार शारदीय नवरात्रि होने जा रहे हैं और नवरात्रि के पहले दिव कलश स्थापना के साथ-साथ जौ भी बोय की परंपरा है. जौ को समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. जौ के अंकुर शुभ-अशुभ संकेत लेकर आते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या होते हैं संकेत

Shardiya Navratri 2025: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है और इस साल यह तिथि 22 सितंबर सोमवार के दिन देर रात 01:23 बजे से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 23 सितंबर देर रात 02: 55 बजे तक रहेगी, ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है और नवरात्र का पहला व्रत भी इसी दिन करा जाएगा. शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में भक्त व्रत रखते है और पूरे विधि विधान से माता दुर्गा के 9 सवरूपों की पूजा करते हैं. व्रत के अलावा शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना के साथ-साथ जौ भी बोय की परंपरा है. जौ को समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. जौ के अंकुर शुभ-अशुभ संकेत लेकर आते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या होते हैं संकेत

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन होती है घटस्थापना के जौ बोने की परंपरा

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, जिसे कलश स्थापना भी कहता हैं. इसके अलावा इस दिन जौ भी बोया जाता है. कहा जाता है कि शारदीय नवरात्रि में जौ बोने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और घर का भंडार हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है. लेकिन नवरात्रि में जौ क्यों बोय जाते हैं, तो चलिए जानते हैं, इसके पीछे की कथा.

जौ क्यों बोय जाते हैं नवरात्रि में जौ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राक्षसों और दैत्यों का पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ गया था, जो माता दुर्गा ने उनका नाश किया था और मानव जाति की रक्षा की, लेकिन देवी दुर्गा और राक्षसों के बीच युद्ध के दौरान पृथ्वी पर अकाल पड़ गया और चारों ओर सूखा हो गया. वहीं देवी दुर्गा द्वारा किए गए राक्षसों के विनाश के बाद, पृथ्वी फिर से हरी-भरी हो गई और तब पहले जौ की फसल उगाई गई. यही वजह है कि जौ को समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है और शारदीय नवरात्रि में इसे बोया जाता है.

नवरात्रि में घटस्थापना के दौरान जौ की पूजा क्यों होती है?

इसके अलावा एक ओर मान्यता है कि, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तो सबसे पहले जौ उगाई गई. इसलिए कहा जाता है कि नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना से पहले जौ की पूजा जरूरी है और इसे कलश में भी रखना चाहिए. नवरात्रि में जौ बोने की परंपरा पृथ्वी पर समृद्धि का संदेश देती है.

शारदीय नवरात्रि  में बोए गए जौ का क्या है महत्व?

  • नवरात्रि में बोया गए जौ अगर अच्छी तरह से न उगे या उसका रंग काला या पीला हो, तो यह बेहद अशुभ संकेत होता
  • नवरात्रि में बोया गए जौ का टेढ़ा-मेढ़ा उगना भी अशुभ होता है.
  • नवरात्रि में बोया गया जौ, हरा या आंशिक रूप से सफेद हो, तो यह बेहद शुभ संकेत
  • नवरात्रि में बोया गया जौ अच्छी तरह से अंकुरित होकर विकसित होता है, तो मतलब घर में समृद्धि और खुशहाली आएगी.
  • नवरात्रि में बोया गया जौ अच्छी तरह उगता है, तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होने वाली है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

कौन है सलीम डोला? जो गुटखा और गांजा तस्करी करते-करते बन गया दाउद का गुर्गा; लाया गया भारत

Salim Dola: दाउद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्किए के इंस्ताबुल में गिरफ्तार…

Last Updated: April 28, 2026 14:15:11 IST

बिजली दफ्तर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर बैठे इन आसान स्टेप्स में लिंक करें अपना मोबाइल नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपका भी मीटर मोबाइल नंबर से अबतक लिंक नहीं हुआ है तो ऐसे में…

Last Updated: April 28, 2026 14:12:13 IST

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: क्या बंगाल में चुनाव से पहले आ जाएगी किसान की 23वीं किस्त? जानें क्या है नया अपडेट

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: सभी किसान अपनी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे…

Last Updated: April 28, 2026 14:11:46 IST

Bharatmala Project: कुरूद में ED की बड़ी छापेमारी, 500 करोड़ के घोटाला मामले में जांच, क्या हैं आरोप?

ED Raid: ईडी ने ने रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े भारतमाला परियोजना के तहत जमीन…

Last Updated: April 28, 2026 14:09:40 IST

50000 की सैलरी पर कितना कटता है PF? रिटायरमेंट तक कितने पैसे हो जाएंगे जमा, यहां समझें पूरी कैलकुलेशन

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि 50 हजार रुपये की सैलरी…

Last Updated: April 28, 2026 14:08:24 IST

जमीन की भूख में भूला इंसानियत: पड़ोसी को सरेआम लहूलुहान कर अधमरा छोड़ा, गांव से फरार, जांच में जुटी पुलिस!

बिहार में जमीनी विवाद ने इतना विक्राल रूप ले लिया कि बेगुनाह की जान तक…

Last Updated: April 28, 2026 13:59:23 IST