<
Categories: धर्म

Shivling Puja Tips: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 चीजों को गलती से भी मिलाना ना भुलें, वरना पूजा हो सकती है अशुभ

Shivling Puja Tips: सनातन परम्परा में शिवलिंग पर जल चढ़ाना बेहद पवित्र माना जाता है, मान्यता है कि इसे शहद, गंगाजल, दूध, चीनी के साथ मिलाकर चढ़ाने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इससे रिश्ते बेहतर होते हैं, नकारात्मकता दूर होती है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं, आइए समझतें हैं विस्तार से.

Shivling Puja Tips: भगवान शिव का नाम लेने मात्र से ही एक अनोखी शांति का अनुभव होता है. कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव का स्मरण करता है, तो उसके सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं. इसीलिए लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, बेलपत्र चढ़ाते हैं और तरह-तरह के अनुष्ठान करते हैं. लेकिन एक बात कम ही लोग जानते हैं कि शिवलिंग पर सिर्फ सादा जल ही चढ़ाना जरूरी नहीं है, अगर जल में कुछ खास चीजें मिला दी जाए, तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. हमारे बड़े-बुज़ुर्ग और पंडित अक्सर कहते हैं, “जल चढ़ाने से पहले उसमें क्या मिलाया जाता है, यह बहुत मायने रखता है,” क्योंकि अलग-अलग चीजें भगवान शिव के अलग-अलग रूपों को प्रसन्न करती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं. कुछ लोग मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी, काम में आ रही समस्याओं या बिगड़ते रिश्तों से परेशान हो सकते हैं. ऐसे में शिवलिंग पर सही तरीके से जल चढ़ाने से व्यक्ति की ऊर्जा शुद्ध होती है और नकारात्मकता दूर होती है. यहां हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से अत्यंत सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. ये चीजें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और वर्षों से प्रचलित हैं. अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं या अपने जीवन में शांति, धन, सुख और उन्नति चाहते हैं, तो ये पांच चीजे आपके लिए बेहद उपयोगी हैं.

गंगा जल

गंगा जल को सबसे पवित्र माना जाता है. जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से बहुत लाभ होता है. ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है.

लाभ

  • हर काम में आने वाली रुकावटें कम होती हैं
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है
  • कभी-कभी, रुके हुए धन के स्रोत खुलने लगते हैं

दूध

दूध भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है. अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, मन बेचैन है, या नींद नहीं आती है, तो जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत लाभकारी माना जाता है. ध्यान रखें कि दूध ज़्यादा ठंडा न हो; थोड़ा सा ही काफी है.

लाभ

  • बेहतर स्वास्थ्य
  • शांत और स्थिर मन
  • भय और चिंता में कमी

चीनी

यदि बार-बार प्रयास करने के बावजूद आपका काम बिगड़ रहा है, पदोन्नति रुकी हुई है, आपका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ रहा है, या अचानक सब कुछ गड़बड़ाता हुआ प्रतीत हो रहा है, तो जल में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आराम मिलता है.

लाभ

  • रुके हुए काम शुरू होते हैं
  • करियर में तरक्कीआर्थिक स्थिति मजबूत होती है

कुछ और महत्वपूर्ण बातें

  • जल हमेशा साफ रखें .
  • सामग्री कम मात्रा में डालें .
  • नैवेद्य चढ़ाते समय मन शांत रखें .
  • सोमवार या महाशिवरात्रि इसके लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है.

    Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

तेज स्पीड में स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल पहुंचे तो ‘लापरवाही’ ने तोड़ा सब्र, मौत का जिम्मेदार कौन?

तेज रफ्तार से दौड़ती स्कॉर्पियो ने पहले सड़क नियमों का उल्लंघन किया, फिर टहल रही…

Last Updated: May 2, 2026 15:23:16 IST

जेब पर भारी पड़ेगा होटल का खाना, ग्राहकों के सिर पर बढ़ेगा इन चीजों का बोझ, जानें कारण

होटलों में खाना खाने से पहले ही काफी महंगा है. हालांकि अब होटल का खाना…

Last Updated: May 2, 2026 15:21:55 IST

गर्मी से राहत पाने गए थे, मिली ‘दर्दनाक मौत’: नदी की लहरों ने निगल लीं 2 मासूम जिंदगी, इलाके में मचा हडकंप!

बलरामपुर जिले के 2 नन्हे दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए नदी की ओर…

Last Updated: May 2, 2026 15:06:26 IST

घर की दहलीज पर खड़ा था शख्स, तभी काल बनकर आई बाइक: 4 लोग लहूलुहान; 2 जिंदगी और मौत के बीच!

झारखंड के बलरामपुर में रामानुजगंज रिंग रोड पर सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया,…

Last Updated: May 2, 2026 14:46:18 IST

साहब, कॉल डिटेल निकलवा लो… छापे की सूचना पर किसान की SDM को दो टूक, सोशल मीडिया सुरक्षा और जांच की मांग!

एमपी के करैरा में व्यापारियों के गोदामों पर हुई कार्रवाई अब विवादों में आ गई…

Last Updated: May 2, 2026 13:55:45 IST

गोल्फ कोर्स में भालुओं की मस्ती, सीएम उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो, फैंस दे रहे गजब के रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जममकर वायरल हो रहा है, जिसे जम्मू-कश्मीर के…

Last Updated: May 2, 2026 13:50:45 IST