<

Vastu Dosh: टीवी-फ्रिज का बार-बार खराब होना दे रहा है बड़ा संकेत! घर की गलत दिशा में रखी ये चीजें बन सकती हैं अशांति की वजह

Vastu Dosh: गर्मियों के मौसम की शुरुवात हो चुकी है,इस समय अगर आपके भी घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब हो रहे हैं तो यह केवल इलेक्ट्रॉनिक आइटम या बिजली से जुड़ी समस्या नहीं है,बल्कि यह एक भारी वास्तु दोष भी हो सकता है,आइए समझते हैं इसके बारे में.

Vastu Dosh: अगर आपके घर में भी TV, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्याोंकि यह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि वास्तु दोष और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का संकेत भी हो सकता है, जो धीरे-धीरे आपकी जेब पर भारी पड़ता है और घर के माहौल को भी प्रभावित करता है.

आज की जिंदगी पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर हो चुकी है. ऐसे में अगर एक के बाद एक घर के उपकरण खराब होने लगें, तो परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है. कई बार लोग इसे सामान्य खराबी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह किसी गहरी समस्या की ओर इशारा हो सकता है.

किस दिशा से जुड़ी है समस्या?

वास्तु के मुताबिक, बिजली से चलने वाले उपकरण अग्नि तत्व से जुड़े होते हैं, और अग्नि तत्व की प्रमुख दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) मानी जाती है. यदि इस दिशा में गंदगी, पानी का रिसाव या अव्यवस्था हो, तो यह ऊर्जा असंतुलन पैदा करता है. इसका असर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी पड़ सकता है, जिससे वे बार-बार खराब होने लगते हैं.इसके अलावा यदि टीवी, फ्रिज या अन्य उपकरण गलत दिशा जैसे उत्तर या उत्तर-पूर्व में रखे हों, तो भी उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

राहु का प्रभाव भी हो सकता है कारण

ज्योतिष के अनुसार राहु का संबंध आधुनिक तकनीक, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक चीजों से माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो इसका असर घर के उपकरणों पर भी देखने को मिल सकता है.ऐसी स्थिति में उपकरण बार-बार खराब होना, अचानक खर्च बढ़ना और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. खासतौर पर अगर घर में टूटे-फूटे या बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान इकट्ठा हों, तो नकारात्मक प्रभाव और भी बढ़ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में बेकार या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को ज्यादा समय तक न रखें, उन्हें तुरंत हटा दें.
  • भारी उपकरण जैसे फ्रिज, माइक्रोवेव, टीवी आदि को संभव हो तो दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, ताकि ऊर्जा संतुलित बनी रहे.
  • उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और हल्का रखें, यहां ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचें.
  • घर में साफ-सफाई और व्यवस्थित वायरिंग भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST

Toyota Fortuner vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…

Last Updated: May 21, 2026 19:02:28 IST

वह चोट में भी खेलने को तैयार… शेन वॉट्सन ने किसके लिए कहा ऐसा? किसे खुद की परवाह नहीं…

शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…

Last Updated: May 21, 2026 18:57:38 IST

‘उनको वर्ल्ड कप जरूर खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग को रोहित-विराट पर पूरा भरोसा, बोले- बाहर नहीं कर सकते

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप…

Last Updated: May 21, 2026 18:44:43 IST

दिल्ली पुलिस ने साइबर नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा, 89 लोगों के खिलाफ एक्शन

दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है.…

Last Updated: May 21, 2026 18:27:10 IST

Hair Fall से हैं परेशान? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस विटामिन की कमी से झड़ रहे हैं आपके बाल, ये चीजें आएंगी काम!

यदि प्रॉपर हेयर केयर के बावजूद बालों का झड़ना या रुखे-बेजान बालों की समस्या रहती…

Last Updated: May 21, 2026 17:30:51 IST