Vastu Dosh: अगर आपके घर में भी TV, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्याोंकि यह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि वास्तु दोष और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का संकेत भी हो सकता है, जो धीरे-धीरे आपकी जेब पर भारी पड़ता है और घर के माहौल को भी प्रभावित करता है.
आज की जिंदगी पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर हो चुकी है. ऐसे में अगर एक के बाद एक घर के उपकरण खराब होने लगें, तो परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है. कई बार लोग इसे सामान्य खराबी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह किसी गहरी समस्या की ओर इशारा हो सकता है.
किस दिशा से जुड़ी है समस्या?
वास्तु के मुताबिक, बिजली से चलने वाले उपकरण अग्नि तत्व से जुड़े होते हैं, और अग्नि तत्व की प्रमुख दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) मानी जाती है. यदि इस दिशा में गंदगी, पानी का रिसाव या अव्यवस्था हो, तो यह ऊर्जा असंतुलन पैदा करता है. इसका असर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी पड़ सकता है, जिससे वे बार-बार खराब होने लगते हैं.इसके अलावा यदि टीवी, फ्रिज या अन्य उपकरण गलत दिशा जैसे उत्तर या उत्तर-पूर्व में रखे हों, तो भी उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.
राहु का प्रभाव भी हो सकता है कारण
ज्योतिष के अनुसार राहु का संबंध आधुनिक तकनीक, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक चीजों से माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो इसका असर घर के उपकरणों पर भी देखने को मिल सकता है.ऐसी स्थिति में उपकरण बार-बार खराब होना, अचानक खर्च बढ़ना और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. खासतौर पर अगर घर में टूटे-फूटे या बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान इकट्ठा हों, तो नकारात्मक प्रभाव और भी बढ़ सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- घर में बेकार या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को ज्यादा समय तक न रखें, उन्हें तुरंत हटा दें.
- भारी उपकरण जैसे फ्रिज, माइक्रोवेव, टीवी आदि को संभव हो तो दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, ताकि ऊर्जा संतुलित बनी रहे.
- उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और हल्का रखें, यहां ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचें.
- घर में साफ-सफाई और व्यवस्थित वायरिंग भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.