<
Categories: धर्म

Vishwakarma Puja 2025 Date : कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा? जानिए पूजा विधि और महत्व!

Vishwakarma Puja 2025 Date : विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी 16 या 17. ये दिन श्रम, तकनीक और निर्माण कार्यों में लगे लोगों के लिए विशेष होता है. भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनों और औजारों की भी पूजा की जाती है, ताकि कार्य में सफलता और समृद्धि बनी रहे.

Vishwakarma Puja 2025 Date : भारत एक ऐसा देश है जहां न केवल देवी-देवताओं की पूजा होती है, बल्कि अपने कार्य के साधनों और औजारों को भी देवता माना जाता है. ऐसा ही एक विशेष पर्व है विश्वकर्मा पूजा, जो श्रमिकों, इंजीनियरों, कारीगरों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी होता है. इस दिन को न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाता है, बल्कि ये श्रम, कारीगरी के प्रति सम्मान भी है.

वर्ष 2025 में विश्वकर्मा पूजा(Vishwakarma Puja) 17 सितंबर को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि इसी दिन पड़ रही है. ये तिथि 17 सितंबर की रात 12:21 बजे शुरू होगी और उसी दिन रात 11:39 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, पूजा 17 सितंबर को ही संपन्न की जाएगी.

Vishwakarma Puja 2025 Rules : कैसे करें विश्वकर्मा पूजा?

पूजा से पहले कार्यस्थल, औजारों और मशीनों की अच्छी तरह से सफाई करें. इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. फिर पूजा का संकल्प लें और पूजा सामग्री जैसे फूल, चंदन, अक्षत, रोली, धूप-दीप, मिठाई, फल और पंचामृत तैयार करें. भगवान को तिलक लगाएं, मंत्रों का जाप करें – विशेष रूप से “ॐ श्री विश्वकर्मणे नमः” – और आरती करें. पूजा के अंत में प्रसाद बांटें और सभी मशीनों व औजारों को भी तिलक कर उन्हें फूल अर्पित करें.

Vishwakarma Puja 2025 Significance : विश्वकर्मा पूजा का महत्व

भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और शिल्पी माना जाता है. उन्होंने ही स्वर्गलोक, इंद्रपुरी, भगवान शिव का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र और द्वारका जैसी रचनाएं की थीं. यही कारण है कि तकनीकी और निर्माण कार्यों में लगे लोग इस दिन को विशेष श्रद्धा के साथ मनाते हैं.

ये पूजा सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि ये सिखाती है कि हर श्रम, हर कार्य और हर साधन पूजनीय है. ये दिन हमें ये भी सिखाता है कि सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि मेहनत और साधनों के सम्मान से भी मिलती है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST