Live TV
Search
Home > Education > NEET UG Admit Card 2026 Date: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2026 Date: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक neet.nta.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 15, 2026 14:45:48 IST

Mobile Ads 1x1

NEET UG Admit Card 2026 Date: देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. जहां एक तरफ एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप 12 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है, वहीं अब छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो परीक्षा से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा. अनुमान है कि 29 अप्रैल 2026 तक हॉल टिकट डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश शामिल होंगे. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. बिना इन दस्तावेजों के एंट्री नहीं दी जाएगी.

सिटी इंटिमेशन स्लिप से क्या मिलती है जानकारी?

NTA द्वारा जारी की गई NEET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसके जरिए उम्मीदवार पहले ही जान सकते हैं कि उनका परीक्षा शहर और राज्य कौन सा है. इसके साथ ही स्लिप में परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी भी दी गई होती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड ही मान्य होगा.

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां NEET UG Admit Card 2026 लिखा हो.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा शामिल?

NEET 2026 एडमिट कार्ड में कई अहम जानकारियां दी जाएंगी, जैसे:
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
परीक्षा की तारीख और समय
रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश

इन सभी विवरणों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. सिटी स्लिप के जरिए पहले से यात्रा की योजना बना लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

MORE NEWS