<
Categories: Education

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st, 2nd ईयर का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जो कोई भी छात्र इसका इंतजार कर रहे हैं, वे सीधे इस लिंक tgbie.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना के लाखों छात्र इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जाम (IPE) 2026 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी होने की संभावना है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इस साल इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं, जबकि सेकंड ईयर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलीं. कॉपियों का मूल्यांकन 4 मार्च से शुरू हुआ था और अब अंतिम चरण में है, जिससे संकेत मिलता है कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है.

कितने छात्र हुए शामिल?

IPE 2026 में करीब 9.97 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसमें 4.89 लाख फर्स्ट ईयर और 5.07 लाख सेकंड ईयर के छात्र शामिल हैं. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण रिजल्ट का इंतजार भी उतना ही उत्साह और तनाव लेकर आया है.

SMS और DigiLocker से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं. इसके लिए हॉल टिकट संभालकर रखना जरूरी है. इसके अलावा, छात्र SMS और DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम

परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 35% अंक लाना जरूरी है.

  • 75% या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को ग्रेड A मिलेगा
  • 35% से कम अंक आने पर छात्र फेल माना जाएगा

पिछले वर्षों का प्रदर्शन

पिछले कुछ सालों में पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है:

  • 2025 में पास प्रतिशत 71.37% रहा
  • 2024 में 63.49%
  • 2023 में 65.26%

यह आंकड़े बताते हैं कि हर साल रिजल्ट का ट्रेंड अलग रहा है, जिससे छात्रों की उम्मीदें भी बदलती रहती हैं.

छात्र जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं या उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगवा सकते हैं. एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम का मौका मिलेगा, जो जून या जुलाई में आयोजित हो सकते हैं. ध्यान रखें कि ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (provisional) होता है. असली मार्कशीट बाद में स्कूलों के जरिए दी जाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:20:07 IST

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST

‘हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी’ गंगा किनारे शराब पी रही महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…

Last Updated: April 8, 2026 17:01:57 IST

गाजियाबाद: शादी में तोहफे में मिली पिस्टल, दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग; वीडियो वायरल

Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: April 8, 2026 16:57:41 IST

Nutrition Tips: क्या खाली पेट मैग्नीशियम लेना सही है, किन लोगों को रहना चाहिए सावधान, सही डोज और टाइम

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…

Last Updated: April 8, 2026 16:53:48 IST

NTPC Vacancy: एनटीपीसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, शानदार है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…

Last Updated: April 8, 2026 16:41:28 IST