UP Board Result Kaise Dekhein: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज यूपी के 10वीं के परिणाम घोषित होने वाले हैं. वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज शाम 4:00 बजे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने वाला है. बता दें कि नतीजों की घोषणा के समय, वेबसाइटों पर अक्सर बहुत ज़्यादा ट्रैफिक हो जाता है, जिससे पेज खुल नहीं पाते. ऐसे में, रिजल्ट आने पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप बिना किसी परेशानी के अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपने नतीजे कैसे और कहां-कहां देख सकते हैं?
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले, upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘हाई स्कूल’ या ‘इंटरमीडिएट’ नतीजे 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अब, अपना 10 अंकों का रोल नंबर डालें.
कक्षा 12 के छात्रों को अपना स्कूल कोड भी डालना होगा
कैप्चा कोड डालें और ‘Submit’ या ‘View Result’ पर क्लिक करें.
आपका नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे आप भविष्य के लिए भी डाउनलोड कर सकते हैं.
बिना इंटरनेट के ऐसे देखें रिजल्ट
कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा छात्र होने की वजह से वेबसाइट नहीं खुलती, तो अपने मोबाइल फ़ोन पर मैसेज बॉक्स में भी यानी SMS द्वारा आना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कक्षा 10 के लिए: UP10 टाइप करें
कक्षा 12 के लिए: UP12 टाइप करें
इसे 56263 पर भेज दें. आपको SMS के ज़रिए अपने विषय-वार नतीजे मिल जाएंगे.
DigiLocker से देखें रिजल्ट
results.digilocker.gov.in पर जाएं.
अपना रोल नंबर और पास होने का साल (2026) चुनें.
यहां से, आप अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.