Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘धुरंधर’ की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार? नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हुए आदित्य धर, रणवीर सिंह के साथ फिर कर सकते हैं काम

‘धुरंधर’ की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार? नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हुए आदित्य धर, रणवीर सिंह के साथ फिर कर सकते हैं काम

Aditya Dhar: धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर ने कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और जिसके लिए वह रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से काम कर सकते हैं.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 13:10:46 IST

Mobile Ads 1x1

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और रणवीर इसमें मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है पूरा मामला 

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य धर मार्च 2027 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं. सूत्र ने बताया, “आदित्य धर को एक फिल्म का विचार सूझा है और वे फिलहाल उस पर काम कर रहे हैं. वे इस अवधारणा को लेकर उत्साहित हैं और इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, और मार्च 2027 तक फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं.”

रणवीर सिंह के साथ फिर काम कर सकते हैं आदित्य  

पिछले कुछ महीनों से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि आदित्य, रणवीर के साथ एक बार फिर काम करने के इच्छुक हैं, शायद इस बार मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा के लिए. इसके अलावा वैरायटी इंडिया के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर अधूरे रह गए प्रोजेक्ट ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’ को भी फिर से शुरू कर सकते हैं, या चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक महाकाव्य पर काम शुरू कर सकते हैं. 

धुरंधर-2 मचा रही धमाल

धुरंधर-2 रिलीज होने के छठे दिन बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म थमने क नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इसके बाद पहले और दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रहा. खास बात ये रही कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

MORE NEWS