Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Madhur Bhandarkar: करीना कपूर की ड्रेस से भी कम बजट में बनी थी ‘चांदनी बार’, जिसने मधुर भंडारकर को दी नई पहचान

Madhur Bhandarkar: करीना कपूर की ड्रेस से भी कम बजट में बनी थी ‘चांदनी बार’, जिसने मधुर भंडारकर को दी नई पहचान

We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026: इस प्रोग्राम में लीडर्स महिलाओं की सेहत, लीडरशिप, समान अवसर, जेन जी और समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई. इस प्रोग्राम में महिला केंद्रित विषयों पर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी शमिल हुए.

Written By:
Last Updated: August 10, 2026 19:06:49 IST

Mobile Ads 1x1
We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026: नई दिल्ली में आज यानी सोमवार (10 अगस्त, 2026) को ‘वी वुमन वांट कॉन्क्लेव और शक्ति अवार्ड्स 2026’ आयोजित किया जा रहा है. इस प्रोग्राम के माध्यम से महिला लीडर्स, कामयाब महिलाओं और बदलाव लाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही कई हस्तियों ने कार्यक्रम में नारी शक्ति पर अपने विचार भी रखे.
 
इस इवेंट में महिला केंद्रित विषयों पर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी शमिल हुए. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर फिल्मों में महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा की.

‘चांदनी बार’ ने दी पहचान 

बातचीत के दौरान मधुर भंडारकर ने बताया कि 25 साल पहले आई फिल्म चांदनी बार ने उन्हें नई पहचान दी थी. इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था. उन्होंने फिल्म में तब्बू की एक्टिंग की तारीफ की और बताया कि वो ऐसे मुद्दों पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं, जिन पर जल्दी कोई बात नहीं करता है.   मधुर भंडारकर ने कहा कि चांदनी बार सिर्फ 1.5 करोड़ रु. के बजट में बनी थी, जिसकी अगर आज से तुलना की जाये तो (मजाकिया अंदाज में) करीना कपूर जैसे स्टार्स की ड्रेस भी नहीं बनती है.
 
मधुर भंडारकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड’ पर भी बात की, जिसके लिए उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी रिसर्च की है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के निजी अनुभव, उनके ड्राइवर और स्टाइलिस्ट से लिए गए बाइट्स के आधार पर स्क्रिप्ट लिखी गई है. मधुर ने कहा कि इस फिल्म से भारत की सभी औरतें कहीं न कहीं कनेक्ट करेंगी.

We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026 के बारे में 

इस प्रोग्राम में लीडर्स महिलाओं की सेहत, लीडरशिप, समान अवसर, जेन जी और समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी.इसके अलावा, शक्ति अवार्ड्स 2026 से महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है. पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पब्लिक लाइफ समेत अलग-अलग फील्ड की टॉप हस्तियाँ वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव 2026 में एक साथ आएंगी. इस दिन की चीफ गेस्ट दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता हैं. वह लीडरशिप में महिलाओं पर फोकस करते हुए सुबह के सेशन को एड्रेस करेंगी. वह सफल महिलाओं को सम्मानित करते हुए कई शक्ति अवॉर्ड भी देंगी. 

इवेंट को लाइव कहाँ देखें?

‘वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव 2026’ NewX World के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव है, जहाँ भारत की टॉप हस्तियाँ अलग-अलग टॉपिक पर अपने विचार शेयर कर रही हैं. 

MORE NEWS