Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सालों बाद साथ आए अक्षय कुमार-रवीना टंडन, अहमद खान ने खोला ‘वेलकम टू द जंगल’ का राज

सालों बाद साथ आए अक्षय कुमार-रवीना टंडन, अहमद खान ने खोला ‘वेलकम टू द जंगल’ का राज

Ahmed Khan: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ पर्दे पर देखा गया. अब निर्देशक अहमद खान ने बताया कि उन्होंने यह कमाल कैसे किया.

Written By:
Last Updated: July 14, 2026 18:48:13 IST

Mobile Ads 1x1

निर्देशक अहमद खान ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिली अपार लोकप्रियता और प्यार से झूम रहे हैं , खासकर ऐसे समय में जब कॉमेडी फिल्मों को दर्शक मिलना मुश्किल हो रहा है. अब उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म के उन्होंने रवीना टंडन और अक्षय कुमार को कैसे एक साथ लाने का काम किया. 

निर्देशक ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब निर्देशक अमहद खान से पूछा गया कि इस फिल्म में बाकी फिल्मों के मुकाबले क्या खास बात थी, तो उन्होंने कहा, ‘लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है, क्योंकि कॉमेडी को लेकर हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है. हमने बस एक बात का ध्यान रखा कि हम अश्लीलता का सहारा नहीं लेंगे, अपमानजनक चुटकुले नहीं बनाएंगे या स्लैपस्टिक कॉमेडी नहीं करेंगे. हमने 5 से 95 साल के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई और यह हमारे लिए कारगर साबित हुई.’

अक्षय कुमार और रवीना टंडन को कैसे एक साथ लाए?

‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ अहमद खान ने दशकों बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ पर्दे पर लाया. उन्होंने इन दोनों को इस पुनर्मिलन के लिए कैसे राजी किया? डायरेक्टर ने कहा, ‘अक्षय कुमार हमेशा से इस फिल्म से जुड़े रहे थे, और मेरे पास एक मजबूत ग्रामीण महिला का किरदार था जिसके लिए मैंने रवीना टंडन को चुना था. तो, मैंने रवीना से कहा कि आपने और अक्षय ने सालों से एक साथ कोई फिल्म नहीं की है और आप दोनों मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं. उन्होंने सोचा कि अब सब इतना आगे बढ़ चुके हैं कि कभी न कभी तो साथ में कुछ करना ही था. इसलिए जनता के लिए और उन्हें फिल्म का आनंद दिलाने के लिए, उन्होंने यह किया. हालांकि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह फिल्म के संदर्भ में था, दर्शकों ने इस पर अपनी राय खुद बनाई.’

फिल्म के बारे में

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 55 लाख रुपये का कारोबार किया. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 130.10 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

Tags:

MORE NEWS