Radhika Merchant Bharatanatyam Look: राधिका मर्चेंट ने अंटीलिया के गणपति उत्सव में भरतनाट्यम प्रस्तुति से सबका ध्यान खींचा. उनका कांजीवरम सिल्क आउटफिट परंपरा, कारीगरी और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत संगम नजर आया.
अंबानी परिवार की बहू ने बप्पा का किया ऐसा स्वागत
Radhika Merchant Ganpati Celeberation: मुंबई में अंबानी परिवार का गणपति उत्सव हर साल भव्यता और सितारों की मौजूदगी के लिए चर्चा में रहता है. इस बार 13 सितंबर को अंटीलिया में हुए गणपति उत्सव में भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. लेकिन इस शाम अगर किसी ने अपनी खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई, तो वह थीं राधिका मर्चेंट. राधिका ने खास भरतनाट्यम प्रस्तुति दी और इसके लिए ऐसा शानदार आउटफिट चुना, जिसमें फैशन, भारतीय कला और परंपरा तीनों का खूबसूरत मेल नजर आया.
राधिका ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम क्रिएशन पहनी थी. उनका आउटफिट हाथ से बुने कांजीवरम सिल्क से तैयार किया गया था. गहरे ज्वेल-पिंक रंग के इस कपड़े पर गोल्ड जरी, एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी और जरदोजी का बारीक काम किया गया था. खास बात यह थी कि पारंपरिक कांजीवरम सिल्क को साड़ी की जगह प्री-स्टिच्ड स्कर्ट के रूप में डिजाइन किया गया था. इससे आउटफिट को मॉडर्न लुक मिला और राधिका के लिए डांस करना भी आसान रहा.
स्कर्ट की प्लीट्स को खास तरीके से डिजाइन किया गया था, ताकि डांस के दौरान वे खूबसूरती से खुलें और ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाएं. भरतनाट्यम की ‘अरैमंडी’ मुद्रा में यह डिजाइन और भी आकर्षक दिखाई देता था. यानी आउटफिट सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, बल्कि राधिका की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था.
राधिका के इस लुक में कांजीवरम की पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिला. स्टाइलिंग में एस्थर पिंटो, मेकअप में लवलीन और हेयरस्टाइल में फ्लेवियन हेल्ड्ट ने योगदान दिया.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: क्या कभी देखे हैं ऐसे बप्पा? 21000 गोलगप्पों से बनी 13 फीट ऊंची मूर्ति, पंडालों में उमड़ी भीड़
रेखा, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, काजोल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे सितारों से सजे इस समारोह में राधिका की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति का रंग और गहरा कर दिया.
ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…
Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…
Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…
Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…
India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…