Live TV
Search
Home > देश > Ganesh Chaturthi: क्या कभी देखे हैं ऐसे बप्पा? 21000 गोलगप्पों से बनी 13 फीट ऊंची मूर्ति, पंडालों में उमड़ी भीड़

Ganesh Chaturthi: क्या कभी देखे हैं ऐसे बप्पा? 21000 गोलगप्पों से बनी 13 फीट ऊंची मूर्ति, पंडालों में उमड़ी भीड़

Ganesh Chaturthi: 14 सितंबर से देश में गणपति के आगमन की धूम मची हुई है. आज बप्पा 12 दिनों के लिए आ गए हैं. इस दौरान पुणे के गणपति काफी चर्चा में हैं, जो 21000 पानी पूरी से बनाए गए हैं. इसके अलावा मुंबई के लालबागचा गणपति के दर्शन को भी भीड़ उमड़ रही है.

Written By:
Last Updated: September 14, 2026 23:48:43 IST

Mobile Ads 1x1

Ganesh Chaturthi: सोमवार, 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. गली-मोहल्लों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात समेत कई राज्यों में भक्तों ने बप्पा का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया. इस बार गणेश उत्सव में भक्ति के साथ-साथ रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की झलक भी देखने को मिल रही है. कहीं बप्पा की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, तो कहीं उन्हें ऐसी चीजों से तैयार किया गया है, जिसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल है. पुणे में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला.

21 हजार पानी पूरी से बने गणपति

पुणे के एफसी रोड पर गणपति बप्पा की एक अनोखी प्रतिमा लोगों का ध्यान खींच रही है. यहां पर लगभग 13 फीट ऊंची बप्पा की मूर्ति बनाई गई है, जो 21 हजार पानी पूरी से तैयार किया गया है. कहा जा रहा है कि इसे बनाने में कारीगरों को लगभग दो महीने का समय लगा. मूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए 24 घंटे कारीगर इसकी निगरानी कर रहे हैं. इन गणपति की खासियत सिर्फ इनका बड़ा आकार या इसे बनाने में इस्तेमाल की गईं पानी पूरी नहीं हैं बल्कि विसर्जन के बाद इन पानी पूरियों को पानी में नहीं बहाया जाना है. इसके बजाय इसका इस्तेमाल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाने में किया जाएगा. यानी आस्था के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है.

देश की सबसे बड़ी गणपति मूर्ति भी चर्चा में

गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में विशाल गणपति प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. कई शहरों में भक्तों के लिए विशालकाय बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. कहा जा रहा है कि 2026 में गणपति की सबसे बड़ी मूर्ति हैदराबाद के प्रसिद्ध खैरताबाद गणेश उत्सव में है. ये मूर्ति 69 फीट ऊंची है.

लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ा सैलाब

वहीं मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु घंटों इंतजार के बाद बप्पा के दर्शन कर रहे हैं. लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में शामिल है और यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां पर बड़े-बड़े एक्टर्स और सेसिब्रिटी भी बप्पा के दर्शन करने को हर साल आते हैं.

MORE NEWS