<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 19 Feb 2026: पराग को कंगला बनाएगा गौतम, बगावत की हर हद पार करेगी पाखी! तहलका मचा देगा ‘अनुपमा’ का महाट्विस्ट

Anupama Spoiler 19 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बड़ा जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला हैं. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम पराग के घर चोरी करेगा. वही दूसरी ओर अनुपमा को पता लगेगा कि पाखी ने दिवाकर पर अपने सारे पैसे लुटा दिए हैं.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों टीवी पर जमकर अपना जलवा दिखा रहा है. शो के धमाकेदार और मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स TRP में तहलका मचा देने वाले हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुपमा बापूजी के साथ रविंदर से मिलने जाती है और वहां उनके दो और दोस्तों से उसकी मुलाकात होती है. अपने पुराने दिन याद करते हुए बापूजी बेहद इमोशनल हो जाते हैं. वहीं रविंदर को होश आ जाता है और अनुपमा के पूछने पर वो उसे बताते हैं कि कैसे उनके बेटे और बहू ने उनका ये हाल किया है. वहीं अब शो अनुपमा की कहानी में बेहद मजेदार और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शोकों का दिल जीत लेगा.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग ट्विस्ट मचा देगा बवाल (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 19 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा को पता लगेगा कि पाखी ने अपने सारे पैसे दिवाकर पर लुटा दिए हैं. इस बात का पता लगने के बाद अनुपमा पाखी की क्लास लगाने वाली है. वहीं पाखी अपनी मां अनुपमा के खिलाफ जाकर दिवाकर का साथ देगी और परिवार वालों से बगावत करेगी. पाखी बिना किसी को बताए दिवाकर से शादी करने का फैसला करने वाली है. लेकिन दिवाकर पाखी को धोखा देने वाला है. दूसरी ओर पराग सबके सामने अपने बिजनेस के गुणगान करने वाला है, लेकिने गौतम को यह बातें चुबने वाली है और वो पराग की तिजोरी साफ करने वाला है. गौतम मौका पाते ही चुपके से वसुंधरा की सारी ज्वैलरी चुरा लेने वाला है. वहीं माही भी उसका साथ देने वाली है और घर वालों के सामने बड़ा ड्रामा करने वाली है.

पराग को कंगाल करेगा गौतम  (TV Serial ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 19 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि राही तिजोरी वाले कमरे में जाएगी, लेकिन उसे रोकने के लिए माही गिरने का नाटक करने वाली है, माही राही को तिजोरी वाले कमरे में जाने से रोकने के लिए खूब ड्रामा करने वाली है. इस दौरान राही माही को जलील करने वाली है. राही को माही पर शक होगा और वो सोचेगी कि कुछ तो गड़बड़ है. वहीं पराग परिवार से पूछने वाला है कि सुबह से माही और गौतम क्यों नहीं नजर आ रहे हैं. इसी दौरान राही को पता लगने वाला है कि घर की सारी ज्वैलरी गायब हो गई है. यह सुनते ही वसुंधरा को बड़ा झटका लगने वाला है और उसके पैरों से जमीन खिसकने वाली है. राही चिला-चिलाकर परिवारवालों को बताने वाली है किकोठारी परिवार में चोरी हो गई है. ऐसे में सभी परिवारवालों का शक माही और गौतम पर ही जाने वाला है. दूसरी ओर अनुपमा दुबई की बिजेसवूमन बनकर बापूजी के दोस्त के घर जाने का प्लान बनाने वाली है. वहां जाकर पर अनुपमा सभी पर पैसे का खूब रौब झाड़ने वाली है और उसके बनाए जाल में सभी लोग आने वाले हैं

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST