<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 21 Feb 2026: गौतम-माही करेंगे पराग को बर्बाद, अनुपमा का खून पीने लौटेगा यह शख्स! दिमाग घूमा देगा अपकमिंग ट्विस्ट

Anupama Spoiler 21 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में अब बेहद धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जो शो की पूरी कहानी ही बदल कर रख देगा, आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा दिवाकर के हाथ धोकर पीछे पड़ने वाली है, वहीं पराग गौतम और माही को अपनी जायदाद से एक फुटी कोड़ी नहीं देने वाला है.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय बेहद जबरदस्त तरीके से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होती जा रही है. वहीं अब मेकर्स सीरियल में तहलका मचा देने वाला ट्विस्ट डालने वाले हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि बापूजी और अनुपमा रविंदर के दोस्त के घर जाते है और चोरीछीपे मनप्रीत से मिलते हैं. मनप्रीत की हालत देख अनुपमा बेहद इमोशनल हो जाएगी. वहीं अप अनुपमा की कहानी बदलने वाली है और शो का आने वाला धमाकेदार ट्विस्ट सबको हैरान कर देने वाला है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग ट्विस्ट मचाएगा बवाल (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 21 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, बापूजी और अनुपमा मनप्रीत से मिलने के बाद साथ में मंदिर जाने वाले है. इस दौरान अनुपमा एक औरत से टकराने वाली है, लेकिन अनुपमा नहीं पहचान पाएगी कि यह दिवाकर की पत्नी है. वही दिवाकर भी अनुपमा से छिपने की कोशिश करने वाला है, अनुपमा को लगेगा कि उसने दिवाकर को देखा है, लेकिन उसे वो गलतफहमी समझ के नजरअंदाज करने वाली है. लेकिन कुछ ही देर में दोबार उसे वो दिखेगा और उसका शक यकीन में बदल जाएगा और वो उसके हाथ धोकर पीछे पड़ जाने वाली है. अनुपमा को पता लगने वाला है कि कैसे दिवाकर उसकी बेटीपाखी को बेवकूफ बना रहा है

गौतम और माहि को ठेंगा दिखाएगा पराग (TV Serial ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 21 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महाट्विस्ट में आप देखेंगे की पराग को पता लगने वाला है कि उसके घर में चोरी हो गई है और घर के सारे गहने गायब हो गए हैं. घर की इस चोरी का इल्जाम गौतम और माही राही पर थोपने वाले हैं माही राही  को चोर बताने वाली है और उसका ये आरोप घर में भूचाल ला देने वाला है. राही रो-रोकर सबको बताने वाली है कि उसने कुछ भी नहीं किया है, उस पर विश्वास करें. वहीं पराग घर आते ही सबको बताने वाला है कि उसके हाथ बड़ी डील लगी है और वो वसीयत के बारे में भी बात करेगा. पराग सब कुछ अपने बच्चों के नाम करने की बात कहेगा. वहीं माही और गौतम को पता लगने वाला है कि वसीयत में पराग ने उन्हें कुछ नहीं देने वाला है.

अनुज का जुड़वां भाई पिएगा अनुपमा का खून (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Upcoming Episode 21 February Latest Updates)

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आगे आप देखेंगे कि अनुपमा टीना के घर में घुसने के लिए एक अमीर बिजनेसवुमेन का रोप लेगी और बापूजी इसमें उसकी मदद करेंगे, वहीं अर्जुन और टीना बहुत सारे पैसों की बात सुनते ही अर्जुन और टीना का दिमाग घुमने वाला है, जल्द ही अनुपमा इस लालची पती पत्नि को सबक सिखाने वाली है. अनुपमा अनुज से टकराएगीलेकिन उसे एहसास होगा कि वो अनुज नहीं बल्कि उसका जुड़वां भाई है. इस बात को जानते ही अनुपमा चौंक जाएगी. अनुज का भाई अनुपमा से है बदला लेने वाला, वहीं अब अनुपमा की मुसीबतें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST