<
Categories: मनोरंजन

पैपराजी के साथ फोटो खिंचवाते हुए अनुष्का शर्मा को याद आई अपनी शादी, विराट कोहली बोले- भाई, फ्लाइट छूट जाएगी!

मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. पैपराजी के साथ फोटो खिंचवाते समय अनुष्का ने मजाक में कहा, ऐसा लग रहा है जैसे हम शादी की तस्वीरें खिंचवा रहे है ! यह सुनकर विराट अपनी हंसी नहीं रोक पाए. फैंस इस 'पावर कपल' की मस्ती को बेहद पसंद कर रहे है.

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को एक साथ देखा गया.  इस दौरान यह कपल बेहद खुश और रिलैक्स नजर आया.  जैसे ही वे एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे, वहां मौजूद पैपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की.  विराट और अनुष्का ने मुस्कुराते हुए सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जिससे वहां मौजूद फैंस और मीडिया वाले काफी खुश हो गए.

अनुष्का का ‘शादी’ वाला मजाक

तस्वीरें खिंचवाने के दौरान जब फोटोग्राफर्स एक के बाद एक लाइन लगाकर कपल के साथ पोज देने लगे, तो अनुष्का शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाई.  उन्होंने मजाक में कहा, ऐसा लग रहा है जैसे हम शादी की तस्वीरें खिंचवा रहे है ! अनुष्का की यह बात सुनते ही विराट कोहली जोर-जोर से हंसने लगे.  वहां मौजूद पैपराजी भी इस बात पर खूब हंसे और माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया.

विराट का मजेदार रिएक्शन

मजाक के बीच विराट कोहली ने भी चुटकी लेते हुए कहा, ‘प्लेन नहीं रुकेगा भाई!’  (विमान हमारा इंतज़ार नहीं करेगा).  इसके बाद मुस्कुराते हुए दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले गए.  सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस अनुष्का की हाजिरजवाबी और विराट की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे है.

छुट्टियों के बाद मुंबई वापसी

बता दें कि विराट और अनुष्का हाल ही में अलीबाग में छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई लौटे है.  इसके कुछ दिन पहले उन्हें वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लेते हुए भी देखा गया था.  क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली अब आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए मैदान पर नजर आएंगे.
Mansi Sharma

Recent Posts

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी ने ये क्या कहा दिया?

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 12:58:04 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST