Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म की लड़की से प्यार था, जो उनके लिए धर्म बदलने को तैयार थी. लेकिन बशीर ने रिश्ता खत्म कर दिया.

Written By:
Last Updated: October 6, 2026 11:11:23 IST

Mobile Ads 1x1

Baseer Ali Girlfriend: ‘बिग बॉस’ फेम बशीर अली इन दिनों अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. बशीर ने बताया कि उन्हें एक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार हो गया था. रिश्ता काफी गहरा था और लड़की उनके साथ रहने के लिए धर्म बदलने को भी तैयार थी. इसके बावजूद बशीर ने खुद इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया.

दूसरे धर्म की लड़की से हुआ था प्यार

बशीर अली ने बताया कि शुरुआत में वह लड़की उन्हें काफी पसंद करती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया. हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों के सामने भविष्य को लेकर कई सवाल थे. बशीर के मुताबिक, दोनों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई थी. लड़की ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बशीर का धर्म अपनाने के लिए तैयार है.

धर्म बदलने की बात पर क्यों बदले बशीर?

बशीर ने बताया कि उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या उनकी प्रेमिका धर्म बदलने के बाद उससे जुड़ी सभी जिम्मेदारियों और नियमों को निभा पाएगी. उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्म बदलना केवल नाम या पहचान बदलने तक सीमित नहीं है. इसमें धार्मिक नियमों और जिम्मेदारियों को भी समझना और अपनाना जरूरी है. इसी सोच की वजह से बशीर ने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे हटना बेहतर समझा. उनका मानना था कि अगर भविष्य में उनकी पार्टनर इन धार्मिक जिम्मेदारियों को नहीं निभा पातीं, तो इसका असर उनके ऊपर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

कैसे शुरू हुआ बशीर का टीवी सफर?

बशीर अली का जन्म और पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ. उन्होंने अपनी सिंगल मदर के साथ बचपन बिताया. उन्हें शुरू से ही खेलों में काफी रुचि थी. साल 2017 में उन्होंने ‘रोडीज’ के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा. शो में उनके आत्मविश्वास और मजबूत प्रदर्शन ने जजों और दर्शकों का ध्यान खींचा. बशीर ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. आज बशीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.

ये भी पढ़ें:  Rhiti Tiwari Viral Video: पहले बोले कानफोडू सिंगर, अब पुराना वीडियो देख लोग बोले- क्या गजब गाती है! ‘बिग बॉस’ से निकलते ही छा गईं रीति तिवारी

MORE NEWS