Bhojpuri Song: हरयाणवी से लेकर पंजाबी गाने तक लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं. लेकिन अब भोजपुरी गानों ने भी गदर मचाया हुआ है. लॉली पॉप लागे लू से लेकर हेरोइन हो हेरोइन तक, हर कोई अब इन ही गानों का दीवाना है और लगातार रील्स बनाता है. भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर अलग ही जगह बना ली है. भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. भोजपुरी गानों को ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली है. न सिर्फ़ UP और बिहार में, बल्कि पूरी दुनिया में. खासकर YouTube पर, भोजपुरी गाने नए रिलीज़ से लेकर पुराने सदाबहार गानों तक अक्सर वायरल होते दिखते हैं. वहीं अब हाल ही में , एक और गाना तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस गाने में बिग बॉस की मशहूर कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह नज़र आ रहे हैं.
आकांक्षा के गाने ने मचाया गदर
वहीं आकांक्षा के इस गाने ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. इस गाने में एक्टर नीलकमल सिंह को अपना दीवाना बनाती हुई नजर आ रही हैं और आकांक्षा पुरी के इस गाने में, यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ मज़ाक-मस्ती करते हुए नज़र आ रही है. इसके अलावा, वीडियो में दोनों के बीच गहरा रोमांस पनपता हुआ भी दिखाया गया है. इतना ही नहीं नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है ‘सड़िया सरकवा राजा जी’. बता दें कि इस गाने ने पूरे इंटरनेट का पारा और भी हाई कर दिया है, और वीडियो में दोनों कलाकार अपने रोमांटिक पलों के साथ-साथ ज़ोरदार डांस परफॉर्मेंस भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप भी ये वायरल हो रहा गाना देख सकते हैं. नीचे लिंक दिया हुआ है:
81 मिलियन वीडियो वायरल
बता दें कि इस वायरल गाने में एक तरफ, आकांक्षा पुरी अलग-अलग तरह की खूबसूरत साड़ियाँ पहनकर बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, नीलकमल सिंह उनकी अदाओं पर पूरी तरह से फिदा नज़र आ रहे हैं. साथ ही बता दें कि वीडियो में आकांक्षा पुरी को भी नीलकमल सिंह को रिझाने की पूरी कोशिश करते हुए दिखाया गया है. आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह का यह गाना लगभग चार महीने पहले YouTube चैनल ‘T-Series Hamar Bhojpuri’ पर रिलीज़ हुआ था. अब तक इस गाने को 83 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
मां बनने के बाद पत्रलेखा का बढ़ा वजन, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया जवाब