Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bhooth Bangla Advance Booking: हॉरर-कॉमेडी का धमाका! शुरू हुई अक्षय की फिल्म की एडवांस बुकिंग; फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

Bhooth Bangla Advance Booking: हॉरर-कॉमेडी का धमाका! शुरू हुई अक्षय की फिल्म की एडवांस बुकिंग; फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

Bhooth Bangla Advance Booking: यह हॉरर-कॉमेडी 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज़ होने वाली है, और इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय के साथ वो किरदार देखने को मिलेंगे जिन्हे देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा तमन्ना करते हैं.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 15, 2026 09:08:17 IST

Mobile Ads 1x1

Bhooth Bangla Advance Booking: भूल भुलैया के बाद अक्षय कुमार की फन और डर से भरपूर Bhooth Bangla को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिला है. वहीं बता दें कि  ‘भूत बंगला’, आखिरकार रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है. काफी लंबे समय से फैंस अक्षय की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ गई है. इस फिल्म की रिलीज को लेकर हलचल अब और तेज हो गई है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि फैंस को एक बार फिर अक्षय और प्रियदर्शन साथ आ गए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हॉरर-कॉमेडी 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज़ होने वाली है, और इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय के साथ वो किरदार देखने को मिलेंगे जिन्हे देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा तमन्ना करते हैं. अक्षय कुमार के साथ-साथ, वमिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

शुरू हुई एडवांस बुकिंग 

वहीं बता दें कि अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ आधिकारिक तौर पर 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है, लेकिन फ़िल्म निर्माताओं ने दर्शकों के लिए पेड प्रीव्यू का भी इंतज़ाम किया है. ये पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से शुरू होंगे. इस बीच, इस हॉरर-कॉमेडी की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. साथ ही बता दें कि इस फिल्म की घोषणा खुद अक्षय कुमार ने की है. नतीजतन, अब सबकी नज़रें फ़िल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर टिकी हैं. लोग यह देखने के लिए बेचैन हैं कि फ़िल्म अपनी प्री-सेल्स के दौरान कितना बिज़नेस करती है, खासकर इसलिए क्योंकि यह बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी दबाव के बीच रिलीज़ हो रही है. फिर भी, फ़िल्म निर्माताओं और दर्शकों, दोनों को ही इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें 2007 की हिट हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म ‘भूल भुलैया’ की झलक मिलती है. 

Bihar CM Oath Live: बिहार में पहली बार बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह आज

अक्षय कुमार की फिल्म में प्रियदर्शन का कमाल 

इस फ़िल्म का सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा पहलू है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का एक बार फिर साथ आना. इस जोड़ी ने पहले भी कई कल्ट क्लासिक फ़िल्मों में साथ काम किया है, और इस जॉनर में उनकी वापसी से दर्शकों की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से बढ़ गई हैं. ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स जो बालाजी टेलीफ़िल्म्स का ही एक हिस्सा है केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहा है. इस फ़िल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

MORE NEWS