Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में अब रिश्ते भी दांव पर लग गए हैं. शो में काजी तौकीर और अरिश्फा खान की जोड़ी को लोग ‘बाप-बेटी’ की जोड़ी कहते थे. दोनों की बॉन्डिंग शुरू में बहुत अच्छी थी. काजी हमेशा अरिश्फा को अपनी बेटी बताते थे. लेकिन अब घर के झगड़ों ने इस रिश्ते में भी दरार डाल दी है. एक ही ग्रुप में होने के बाद भी दोनों में रोज बहस हो रही है. शो के नए प्रोमो ने सबको हैरान कर दिया है.
अरिश्फा ने कहा – आप बाहर चले जाओ
जियोहॉटस्टार ने नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें अरिश्फा और काजी में जमकर बहस होती दिख रही है. अरिश्फा गुस्से में कहती हैं, “आप बाहर चले जाओ और मुझे बात करने दो.” काजी भी पीछे नहीं हटते और कहते हैं, “मैं बाहर नहीं जाऊंगा, बदतमीजी पर मत आओ.” अरिश्फा कहती हैं कि वह प्यार से बात कर रही हैं और उन्हें माही विज से बात करनी है. दोनों में से कोई भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं है और घर में तनाव बढ़ जाता है.
तो हवा से बात करो न – काजी
झगड़ा और बढ़ता है जब अरिश्फा कहती हैं, “आप मुझसे मत बोलो.” इस पर काजी मजाक में कहते हैं, “तो हवा से बात करो न.” वह हाथ से ऊपर की तरफ इशारा करते हैं. काजी का ये मजाकिया अंदाज अरिश्फा को बिल्कुल पसंद नहीं आता. वह भड़क जाती हैं और कहती हैं, “मैं क्यों वहां बात करूं. आप पागल हो जाते हो क्या?” पागल शब्द सुनते ही काजी को भी गुस्सा आ जाता है और माहौल और गर्म हो जाता है.
ये भी पढ़ें: कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट
जबान संभालकर बात करो – काजी
इसके बाद अरिश्फा पुरानी बात ले आती हैं. वह कहती हैं, ‘आपने मुझे चुप-चुप बोला था, आपको सॉरी बोलना चाहिए था.’ इस पर काजी कहते हैं, ‘कब, 1947 की बात है?’ ये सुनकर अरिश्फा कहती हैं, ‘ये बकवास मत करो.’ बस इसी बात पर काजी भड़क जाते हैं और गुस्से में कहते हैं, ‘बकवास क्या होता है? जबान संभालकर बात करो. क्या कर लोगी तुम?’ बाप-बेटी का ये झगड़ा अब पूरे घर में चर्चा का विषय बन गया है. दर्शक भी सोच रहे हैं कि क्या ये रिश्ता टूट जाएगा.
ये भी पढ़ें: KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन