Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: बिग बॉस के किचन में भिड़ीं मैरी कॉम, मनोज तिवारी की बिटिया के साथ हुई जुबानी जंग

Bigg Boss 20: बिग बॉस के किचन में भिड़ीं मैरी कॉम, मनोज तिवारी की बिटिया के साथ हुई जुबानी जंग

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में किचन में झगड़ा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. बिग बॉस 20 में किचन में मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला है. झगड़े के बीच मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें पूरी दुनिया जानती है और रीति को कोई नहीं जानता.

Written By:
Last Updated: September 9, 2026 15:45:10 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बीते सोमवार यानी 06 सितंबर से बिग बॉस 20 चल रहा है. इसका तगड़ा बज बना हुआ है. पहले एपिसोड में माही विज ने अपने रवैये से लोगों को चौंकाया. इसके बाद आम्रपाली और बाकी घरवालों ने कभी किसी पर, तो कभी किसी पर जुबानी जंग जारी कर रखी है. आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा हैरान करने और मजेदार हो सकता है. आने वाले एपिसोड में छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम को किचन में बर्तन धोने और चाय बनाने को लेकर रीति तिवारी के साथ बहस करते हुए देखा जाएगा.

बर्तन की ड्यूटी पर शुरू हुई बहस

चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो में मैरी, कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) से पूछती हैं कि उनके साथ बर्तन धोने के लिए और किसे कहा गया है? उनके पास खड़ी रीति जवाब देती हैं कि यह काम उन्हें ही दिया गया है लेकिन अभी वह सबके लिए चाय बनाने में बिज़ी हैं. रीति कहती हैं कि मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं ना. 

इस पर मैरी कॉम रीति तिवारी से पूछती हैं, ‘चाय बनाने में कितना समय लगता है?’ नाराज़ रीति मैरी से ही चाय बनाने के लिए कह देती हैं. इसके बाद वह बात को आगे बढ़ाते हुए मैरी से कहती हैं कि उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है. प्रोमो में रीति कहती हैं, ‘मुझे पता है मुझे क्या करना है? मैं आपकी बहुत इज़्ज़त करती हूं लेकिन मेरी पीठ पीछे मेरे बारे में बातें मत कीजिए.’ इस पर मैरी उन्हें जवाब देती हैं कि मुझे पूरी दुनिया जानती है लेकिन आप कौन हैं, मैं नहीं जानती.’ गुस्साई रीति ने कहा कि दुनिया को मैरी कॉम का एक ‘अलग रूप’ भी देखने को मिलेगा.

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स

बता दें कि बिग बॉस 20 06 सितंबर से शुरू हुआ है. इस बार 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की एक विविध लाइनअप है, जिनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिशफ़ा खान, काज़ी तौकीर, आसिफ़ खान, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ़ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं.

MORE NEWS