Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने उड़ाई घरवालों की नींद! आम्रपाली ने पकड़ी चाल, आसिफ ने लिए मजे

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने उड़ाई घरवालों की नींद! आम्रपाली ने पकड़ी चाल, आसिफ ने लिए मजे

Bigg Boss 20: सिंगर और 'फेम गुरुकुल' से मशहूर हुए काज़ी तौकीर इन दिनों बिग बॉस में हैं और लोगों को खूब हंसा रहे हैं. हाल ही में चैनल की तरफ से दो प्रोमो रिलीज किए गए. इनमें से एक प्रोमो में वे घरवालों को डराते नजर आ रहे है. वहीं दूसरे प्रोमो में वे आसिफ के सामने अंडरटेकर की एक्टिंग करते नजर आए हैं.

Written By:
Last Updated: September 9, 2026 16:45:54 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: सिंगर और ‘फेम गुरुकुल’ से मशहूर हुए काज़ी तौकीर, बिग बॉस 20 में तेज़ी से सबसे मज़ेदार कंटेस्टेंट में से एक के तौर पर उभर रहे हैं. शो में उनकी हरकतों के क्लिप्स ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि घरवालों की नींद उड़ गई. काज़ी ने आधी रात को सुपर नैचुरल चीज देखने का नाटक किया. उनकी इस हरकत से सभी लोग डर गए. हालांकि आम्रपाली दुबे ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि काजी नाटक कर रहे हैं. वहीं एक और प्रोमो भी शेयर किया गया, जिसमें काजी तौकीर आसिफ खान के सामने अंडरटेकर की एक्टिंग करते नजर आए और आसिफ उनके मजे ले रहे थे.

काज़ी तौकीर ने घरवालों को डराया

हाल के एपिसोड में, काज़ी ने एक ऐसी हरकत की जिससे बिग बॉस 20 के घरवाले डर गए. काजी की इस हरकत से घरवालों की नींद खराब हो गई. जब सब सो रहे थे, तो काज़ी ने ऐसा नाटक करना शुरू किया जैसे उन्होंने कोई अलौकिक चीज़ देख ली हो और वे उससे बुरी तरह प्रभावित हुए हों. उन्होंने यह नाटक जारी रखा, जिससे अरिशफ़ा खान और घर के बाकी सदस्य डर गए. घरवाले आखिरकार बेडरूम से बाहर निकल आए और तब तक बाहर खड़े रहे जब तक काज़ी शांत नहीं हो गए. 

आम्रपाली ने पकड़ी चाल

हालांकि, बाद में उन्हें कैमरे पर यह कहते हुए देखा गया कि यह पूरा एपिसोड दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया गया एक नाटक था. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी हंसी रोक रहा हूँ। मैं ऑस्कर-लेवल की परफॉर्मेंस दे रहा हूं. मैं भारत के 100 करोड़ लोगों का मनोरंजन कर रहा हूं.इन लोगों को लगता है कि मैं पागल हूं.’ हालांकि आम्रपाली ने लोगों को कहा कि उन्हें लग रहा है कि काजी नाटक कर रहे हैं. 

आसिफ के सामने अंडटेकर की एक्टिंग

वहीं अगले प्रोमो में काजी तौकीर आसिफ खान और गुल्लू उर्फ कुशल तंवर के सामने अंडरटेकर की एक्टिंग करते नजर आए. वे जमीन पर लेट गए. इसके बाद एक्टिंग की, जिसका आसिफ खान ने काफी मजाक उड़ाया. इसके बाद आसिफ और गुल्लू किचन में भी उनकी एक्टिंग करते नजर आए. 

‘बचपन में मैं साइंटिस्ट था’

इसके बाद वे घर में लड़कियों के साथ बैठकर कहते हैं कि जब वे छोटे थे, तो साइंटिस्ट थे. इस पर वहां मौजूद लोग कहते हैं कि बड़े होने के बाद साइंटिस्ट बनते हैं काजी. ये कहकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. 

MORE NEWS