<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: उदिति ने गुल्लू को कहा ‘चोर’, जवाब में EX पर पहुंची बात; फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में 'चोर' वाले कमेंट पर उदिति सिंह और गुल्लू में बहस हो गई. गुल्लू के EX वाले कमेंट से उदिति नाराज हुईं और भावुक हो गईं.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह और गुल्लू यानी कुशल तंवर के बीच घर के काम को लेकर बहस हो गई. शुरुआत में मामला सिर्फ घर के काम और एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों तक था, लेकिन थोड़ी देर बाद बात उदिति की पर्सनल लाइफ तक पहुंच गई.

चोर वाले कमेंट पर शुरू हुई बहस

बहस की शुरुआत तब हुई जब गुल्लू ने उदिति से पूछा कि उन्होंने उन्हें ‘चोर’ क्यों कहा. इस पर उदिति ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं ये कह रही थी कि जो आप पर टैग लगा है, आप चुराकर खाते हो.’ इसके बाद गुल्लू ने जवाब देते हुए कहा कि हर किसी पर कोई न कोई टैग लगा होता है. उन्होंने कहा, ‘किसी पर एक्स का टैग लगता है, किसी पर चोर का.’

उदिति ने एक्स का जिक्र करने पर जताई नाराजगी

गुल्लू के ‘एक्स’ वाले कमेंट के बाद उदिति काफी नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि बहस के बीच उनकी पर्सनल लाइफ को क्यों लाया जा रहा है. उदिति ने गुल्लू से पूछा, ‘आप पर्सनल क्यों जा रहे हो? आपको लगता है कि मेरे एक्स की बात करके आप स्मार्ट लगोगे?’ उदिति ने आगे कहा कि वह भी गुल्लू की पुरानी बातों को यहां नहीं ला रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारा रोडीज, स्प्लिट्सविला यहां नहीं ला रही हूं. तुमने एक्स क्यों लाया?’

रो पड़ीं उदिति सिंह

बहस बढ़ने के बाद उदिति वहां से चली गईं और वॉशरूम में जाकर रोने लगीं. उन्हें रोता देखकर अरिशफा खान उनके पास पहुंचीं और उन्हें संभालने की कोशिश की. इसके बाद घर में भी इस बात को लेकर चर्चा हुई. कुछ घरवालों ने गुल्लू को समझाया कि उन्हें बहस के दौरान उदिति की निजी जिंदगी का जिक्र नहीं करना चाहिए था. बाद में गुल्लू ने उदिति के पास जाकर अपनी बात के लिए माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें:  Nana Patekar Death: मौत के ठीक पहले नाना पाटेकर ने किसे किया था मैसेज? नहीं मिला रिप्लाई फिर…;  एक्टर के डेथ को लेकर बड़ा खुलासा

करण वाही से जुड़ा है उदिति का अतीत

उदिति सिंह पहले भी ‘बिग बॉस 20’ में अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं. शो में उन्होंने अभिनेता करण वाही के साथ अपने रिश्ते, शादी को लेकर हुई बातचीत और फिर हुए ब्रेकअप का जिक्र किया था. एक एपिसोड में उन्होंने इस ब्रेकअप को ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ यानी मुश्किल समय में मिली एक अच्छी सीख बताया था. वहीं, करण वाही का नाम ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर भी चर्चा में आया था. हालांकि, बाद में करण ने शो में आने की खबरों को खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Last Wish: मेरे लिए कोई मत रोना…मरने से पहले ऐसा क्यों बोल गए नाना पाटेकर? जानें उनकी आखिरी इच्छा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI 2nd T20I: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? दूसरे T20 में फिर उठेगा बड़ा सवाल

india vs west indies 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9 अक्टूबर…

Last Updated: October 8, 2026 12:52:04 IST

Firozabad News: पति के दोस्त से चल रहा था पत्नी का अफेयर, खुलासा होने पर पति ने दोनों को मारी गोली, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे हैरान

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक युवक की…

Last Updated: October 8, 2026 12:40:24 IST

Samastipur News: छेड़छाड़ करने पर आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, वर्दी फाड़कर कीचड़ में घसीटा, रस्सी से बांधकर किया गिरफ्तार; Video Viral

Bihar News: समस्तीपुर के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप है. उसने कथित तौर पर…

Last Updated: October 8, 2026 12:14:45 IST