झारखंड के जमशेदपुर में मिसाइल की तरह दिखने वाला बम मिला है, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी यहां पर बम मिला था. दरअसल, मछली पकड़ने गए मछुआरों को नदी के तट पर ये बम मिला, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत है.
जमशेदपुर में मिला मिसाइलनुमा बम
Bomb Found in Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के अंदर एक संदिग्ध मिसाइलनुमा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है. जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग रात में मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे. गर्मी के कारण जलस्तर कम होने से नदी के अंदर एक बड़ी धातु जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जब उसके पास जाकर देखा, तो लोगों को शक हुआ कि यह बम हो सकता है. आनन-फानन में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को भी इसी इलाके में सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद किया गया था. उस समय सेना की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद उसे अमेरिकी निर्मित और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया बम बताया था. इतना ही नहीं, गांव के भीतर भी एक और बम मिला था, जिसे बाद में सेना ने करीब 8 दिन बाद सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिस्पोज) किया था.
लगातार इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके की गहन जांच कराई जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. ग्रामीणों में दहशत है कि बार-बार बम के अवशेष मिल रहे हैं. उनके मन में सवाल है कि क्या यह इलाका अब भी खतरनाक विस्फोटकों की जद में है और क्या समय रहते इनका स्थायी समाधान निकाला जा सकता है?
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखती है, तो उसके पास जाने या उसे छूने से बचें. पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें. वहीं पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. इस बारे में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी दी कि ग्रामीणों द्वारा बम मिलने की सूचना मिली है. इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…