Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 2025 की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, हीरो की बदल दी किस्मत, अब OTT पर कर रही ट्रेंड

2025 की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, हीरो की बदल दी किस्मत, अब OTT पर कर रही ट्रेंड

साल 2025 में एक सुपरस्टार ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लगातार फ्लॉप फिल्मों से डगमगाया हुआ करियर अचानक एक ऐसी फिल्म से पलट गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर चुपचाप लेकिन मजबूती से कब्जा जमा लिया. आइए जानते हैं यहां-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 19, 2026 15:00:34 IST

Mobile Ads 1x1

साल 2025 में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए एक बार फिर लोगों के बीच मजबूत वापसी दर्ज की है. लंबे समय से लगातार असफल फिल्मों के बाद ये प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए राहत की सांस जैसा साबित हुआ. भले ही फिल्म ने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर जैसी रिकॉर्डतोड़ कमाई नहीं की, लेकिन इसकी मजबूत कहानी और भावनात्मक जुड़ाव ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया.

‘सितारे जमीन पर’ एक बेहद प्रेरणादायक कहानी पर आधारित फिल्म है. इसमें आमिर खान ने गुलशन अरोड़ा का किरदार निभाया है, जो एक गुस्सैल और असफल बास्केटबॉल कोच होता है. एक कानूनी सजा के तहत उसे डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों को वॉलीबॉल सिखाने की जिम्मेदारी दी जाती है. शुरुआत में वो इस काम को बोझ की तरह लेता है, लेकिन धीरे-धीरे उन बच्चों की मासूमियत और जज्बा उसकी सोच बदल देता है. फिल्म का सबसे भावनात्मक पहलू यही है कि जहां कोच उन्हें सिखाने जाता है, वहीं वे बच्चे उसे जिंदगी को देखने का नया नजरिया सिखा देते हैं.

रीमेक और स्पिरिचुअल सीक्वल का दिलचस्प मेल

ये फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक रीमेक मानी जाती है, वहीं इसे 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का आध्यात्मिक सीक्वल भी कहा जाता है. इसी वजह से लोगों के बीच इसकी उम्मीदें पहले से ही काफी ज्यादा थीं.

122 करोड़ के बजट  

ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत लगभग 122 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. शुरुआत में फिल्म का बजट कम था, लेकिन ओटीटी अधिकारों को लेकर बनी असहमति के कारण प्रोजेक्ट पर असर पड़ा. आमिर खान ने ओटीटी पर फिल्म बेचने से इनकार किया, जिसके बाद एक सहयोगी पीछे हट गया और उन्हें खुद पूरा प्रोजेक्ट संभालना पड़ा.

ये फैसला जोखिम भरा था, क्योंकि आज के दौर में ओटीटी डील्स फिल्मों की बड़ी कमाई का जरिया होती हैं. इसके बावजूद आमिर ने थिएटर रिलीज पर भरोसा रखा और उनका यह दांव आखिरकार सफल साबित हुआ.

कितनी हुई फिल्म की कमाई?

फिल्म ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलाकर लगभग 266 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. ये 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में छठे स्थान पर रही. भले ही ये आमिर खान की सबसे बड़ी हिट न बनी हो, लेकिन इसे एक सफल कमबैक प्रोजेक्ट माना गया.

थिएटर रन के बाद फिल्म हाल ही में सोनी लिव पर रिलीज हुई, जहां इसे लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. रिलीज के तुरंत बाद ये प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंड करने लगी. डिजिटल रिलीज ने फिल्म को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है और अब ये घर बैठे लोगों की पसंद बन चुकी है.

फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक संतुलित और सराही गई फिल्म की कैटेगरी में रखती है. जेनेलिया देशमुख सहित बाकी कलाकारों के अभिनय को भी लोगों ने काफी पसंद किया है.

MORE NEWS