<
Categories: मनोरंजन

सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा फिल्मों का खेल, ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘माइकल’ तक की कमाई हुई धड़ाम

Box Office Collection: वीकएंड खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की हालत पस्त हो गई. सभी फिल्मों में गिरावट देखने को मिली. 'भूत बंगला' से लेकर 'माइकल' और 'धुरंधर 2' की कमाई में कमी आई. चलिए जानते हैं सोमवार को क्या रही फिल्मों की कमाई.

थिएटर्स में इन दिनों कई फिल्में दिखाई जा रही हैं. सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. ‘भूत बंगला’ ने जहां रविवार के दिन अच्छी कमाई की, तो वहीं मंडे टेस्ट में यह फेल हो गई. इसके अलावा ‘माइकल’, ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की कमाई में भी भारी गिरावट आई. जानें क्या रहा फिल्मों का कलेक्शन. 

‘भूत बंगला’ की गिरी कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म  ‘भूत बंगला’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 27 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ कमाए. वहीं, इसने रविवार को 12.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 117.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. यानी कि बहुत जल्द फिल्म अपने बजट के आंकड़े को पार कर लेगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.

मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘माइकल’

हिंदी फिल्मों के बीच एक हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. जो प्रसिद्ध गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है. इस फिल्म ने रविवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाकर अच्छा कलेक्शन किया था. लेकिन बीते दिन सोमवार को फिल्म ने मात्र 2.25 करोड़ रुपये कमाए.  फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 18.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: अमिताभ को ‘सर’ ना कहना कादर खान को पड़ गया भारी, फिल्मों से किए गए बाहर; खुद एक्टर ने किया था खुलासा

लाखों में सिमट कर रह गई ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’

चौथे दिन 13 लाख रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 38 लाख रुपये की कमाई की थी. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कमाई लाखों में हो रही है. इस फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 13 लाख रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन इसने 38 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म का हालत बहुत पस्त नजर आ रही है. 

40वें दिन फीका पड़ा ‘धुरंधर 2’ का बाजार

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 27 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 1.05 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने रविवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अभी तक कुल 1,131.64 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं डकैत की बात करें, तो इसने रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये कमाए. इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये हो गया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: 43 गेंदों में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, कप्तान ने एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, देख गंभीर भी दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…

Last Updated: October 7, 2026 13:28:01 IST

सेना के हवलदार की होटल में मौत, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जांच शुरू

Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…

Last Updated: October 7, 2026 13:11:55 IST

Apoorva Mukhija Viral Video: ‘मुझे नहीं पता था…’ वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी; एयरपोर्ट पर रोते-रोते हुआ बुरा हाल

Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…

Last Updated: October 7, 2026 13:09:25 IST

Anant Singh Viral Video: लेटे-लेटे लगवाया तिलक, कैमरा देखते ही मंगाया ब्लैक चश्मा

Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…

Last Updated: October 7, 2026 13:10:51 IST

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST