आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाई दुनिया में कई कीर्तिमान अपने नाम किए. यह फिल्म कमाई के मामले में भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. लेकिन अब भी ये करोडों में कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर भूत बंगला और माइकल जैसी फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. चलिए जानते हैं 29 अप्रैल यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ.
‘धुरंधर 2’ ने 42वें दिन कितने कमाए?
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन बधुवार यानी 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने मंगलवार को 1.30 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अभी तक कुल 1,133.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे आदि कलाकार नजर आए हैं.
यह खबर भी पढ़ें: जब फफक कर रो पड़े अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे पीछे की वजह, आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा?
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की बात करें तो, रणवीर सिंह के नाम दो स्थान हैं, वहीं शाहरुख खान और प्रभास के नाम भी दो-दो स्थान हैं. हालांकि, आमिर खान इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं. रणवीर सिंह को अंततः दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ेगा क्योंकि ‘धुरंधर 2’ अभी भी ‘दंगल’ से लगभग 200 करोड़ रुपये पीछे है, क्योंकि धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1819.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
- दंगल: 2059.04 करोड़
- धुरंधर 2: 1819.04 करोड़
- बाहुबली 2: 1800 करोड़
- पुष्पा 2: 1727.23 करोड़
- धुरंधर : 1354.84 करोड़
- आरआरआर: 1275.51 करोड़
- केजीएफ: चैप्टर 2: 1228.59 करोड़
- जवान: 1163.82 करोड़
- पठान: 1069.85 करोड़
- कल्कि (2898 ईस्वी): 1054.67 करोड़
क्या रहा ‘भूत बंगला’ का हाल?
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली है. इस फिल्म 13वें दिन यानी बुधवार को 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 124.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.
क्या रहा अन्य फिल्मों की कमाई?
प्रसिद्ध गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी थिएटर्स में दिखाई जा रही है. इस फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने मंगलवार को 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर गिन रही आंखिरी सांसें.