<
Categories: मनोरंजन

करीना कपूर खान से लेकर अनन्या-सोनम तक, 10 साल पहले कुछ यूं दिखते थे सितारे; जानें क्या है सोशल मीडिया का ये ट्रेंड

Bollywood Trends: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड धूम मचा रहा है. इसमें बॉलीवुड सितारे अपनी 10 साल पुरानी यानी 2016 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं. इस लिस्ट में सोनम कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, करीना कपूर खान जैसे सितारे शामिल है. देखें आखिर कैसे दिखते थे ये सितारे.

Bollywood Celebs Trends: सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें सेलेब्रिटीज अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें खंगाल रहे हैं. साथ ही वह इन्हें पोस्ट भी कर रहे हैं, जिसे देख दर्शक अपनी राय दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो साल 2026 में इंस्टाग्राम पर 2016 की पुरानी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है. चलिए एक नजर डालते हैं आखिर 10 साल पहले कैसे दिखते थे आपके चहेते सितारे. 

करीना कपूर खान

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर 2016 की पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है. इसमें एक्ट्रेस ने अपने जीवन के यादगार पलों को याद किया. अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को भी शेयर किया है. वहीं, अन्य तस्वीरों में वह अपने पति और परिवार संग दिख रही हैं. 

खुशी कपूर

खुशी कपूर ने कुछ पुरानी तस्वीरें साजा की हैं. इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में खुशी अकेले पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ में जाह्नवी कपूर और अन्य लोगों के साथ भी हैं. 

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने 2016 की पर्सनल लाइफ और अचीवमेंट्स पर प्रकाश डाला है. इसी साल उनकी हिट फिल्म ‘नीरजा’ रिलीज हुई थी. वह अपने पति के साथ भी दिख रही हैं. 

अनन्या पांडे

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 2016 के अपने कुछ यादगार पलों को भी याद किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि कैसे 2016 ने उन्हें बदलने का काम किया. एक तस्वीर में वह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम के साथ दिख रही हैं. वहीं एक में वह अपने भाई अहान पांडे को राखी बांधने दिख रही हैं. 

आलिया भट्ट ने भी अपनाया ये ट्रेंड

क्या है इस ट्रेंड का मतलब ?

सोशल मीडिया पर चले रहे इस ट्रेंड में सितारे 2016 की अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैंं. साथ ही वह याद कर रहे हैं कि उस समय उनका जीवन कैसा था. कई पोस्ट में सेलिब्रिटीज उस साल की व्यक्तिगत उपलब्धियों, दोस्ती या करियर से जुड़े खास पलों का जिक्र कर रहे हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST