<
Categories: मनोरंजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी का जन्म हुआ. अब दोनों ने अपनी बेटी के नाम का एलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर नाम बताया है.

Deepika Padukone Daughter Name: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है. सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. दीपिका और रणवीर ने एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर के जरिए यह खुशखबरी साझा की, जिसमें दोनों अपनी बड़ी बेटी दुआ के साथ नजर आ रहे हैं.

दूसरी बेटी के नाम का खुलासा

दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. उस समय उन्होंने बच्ची के पैरों के निशान वाली तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने ‘बेबी गर्ल का स्वागत है!’ लिखकर अपनी खुशी जाहिर की थी. हालांकि, उस पोस्ट में उन्होंने बेटी का नाम नहीं बताया था. अब कपल ने उसका नाम देवी पादुकोण सिंह बताकर फैंस की उत्सुकता खत्म कर दी है.

बड़ी बेटी के नाम का खास अंदाज

दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. बेटी के जन्म के कुछ महीने बाद, दिवाली के मौके पर दोनों ने उसकी तस्वीर साझा करते हुए उसके नाम की घोषणा की थी. उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा था. तब से दुआ का नाम और उसके परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी बातें अक्सर चर्चा में रहती हैं. दीपिका और रणवीर अपनी बेटियों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि वे सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में सीमित जानकारी साझा करते हैं.

2018 में हुई थी दोनों की शादी

दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में शादी की थी. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है. उन्होंने गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब लोग उनकी शादीशुदा जिंदगी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST