हम बात कर रहे हैं 90 की दशक की चर्चित अदाकार दीपशिखा नागपाल की, जिन्हें कोयला, बादशाह, दिल लगी, पार्टनर जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. जहां आजकल फिल्मों में बोल्ड सीन आम माना जाता है, वहीं एक इंटीमेट सीन इस एक्ट्रेस के लिए भारी पड़ गया था. अभिनेत्री ने जब 45 साल के एक्टर के साथ इंटीमेट सीन किया, तो बवाल मच गया. उनकी बेटी भी उनके खिलाफ हो गई थी. फिर क्या हुआ. चलिए जानते हैं.
किस फिल्म के सीन ने मचाया बवाल?
यह किस्सा साल 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ का है, जिसमें अमरीश पुरी के साथ अपने बोल्ड सीन को लेकर हुए विवाद के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उस वक्त अभिनेत्री मात्र 20 साल की थीं और अमरीश पुरी 65 साल के थे, इसलिए लोग और भड़क गए थे. अभिनेत्री ने फिल्मीबाइट प्राइम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उस सीन में अमरीश पुरी बोलते हैं कि बिंदिया (दीपशिखा नागपाल) कपड़े उतारो और वो (बिंदिया) बोलती है ओके, क्योंकि वह उनकी सेक्रेटरी का रोल निभा रही थीं.
उस सीन में अपने ड्रेस को लेकर किया खुलासा
अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि वह उस सीन में न्यूड नहीं, थी बल्कि उन्होंने ट्यूब टॉप पहना हुआ था और अपने हाथों को इस तरह रखा था कि देखने वालों को लगे जैसे कि वो न्यूड हूं. हालांकि वैसे कुछ था नहीं. कैमरे को ऐसे एंगल में रखा गया कि लगे कि वह कपड़े उतार रही हैं. उन्होंने कहा कि सीन को इस तरह शूट किया गया कि वो वल्गर ना लगे, लेकिन एडिट के बाद वो बिल्कुल बदल गया और देखने वालों को कुछ और ही लगने लगा. बल्कि वैसा था नहीं.
सुनने पड़े ताने
एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीन के बाद उन्हें कई ताने सुनने पड़े, लोग कहते थे कि उन्होंने नाक कटवा दिया. इतना ही नहीं, उन्हें लोगों की गालियां तक सुननी पड़ती थीं.
बेटी ने तोड़ डाला सीडी
दीपशिखा नागपाल ने बताया कि उनकी बेटी कोयला फिल्म की सभी सीडी तोड़ देती थी. इस बात ने एक्ट्रेस को बहुत परेशान कर दिया था.