Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब भिड़े धर्मेंद्र और दारा सिंह, टेबल पर हुई जोरदार टक्कर; फिर हुआ ऐसा कि जान रह जाएंगे दंग

जब भिड़े धर्मेंद्र और दारा सिंह, टेबल पर हुई जोरदार टक्कर; फिर हुआ ऐसा कि जान रह जाएंगे दंग

Dharmendra-Dara Singh: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दारा सिंह के बीच एक बार जोरदार भिड़ंत हो गई थी. फिर हुआ कुछ ऐसा कि जानकर आप हैरान हो जाएंगे. जानिए पूरी कहानी.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 22, 2026 13:41:59 IST

Mobile Ads 1x1

दारा सिंह अपनी ताकत के लिए जाने जाते थे. वहीं धर्मेंद्र भी अपनी बॉडी के लिए मशहूर थे. एक बार दोनों ने एक-दूसरे को चैलेंज दे दिया. फिर दोनों में टेबल पर खतरनाक भिड़ंत हुई. सब उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए. फिर किसने मारी बाजी? आखिर किस लिए भिड़े दोनों दिग्गज? चलिए जानते हैं. 

क्या है पूरा किस्सा?

यह दिलचस्पर किस्सा उन दिनों का है, जब धर्मपाजी अपनी बॉडी के लिए और दारा सिंह अपनी ताकत के लिए मशहूर थे. धर्मेंद्र और दारा सिंह के बीच हंसी मज़ाक चल रहा था. तभी धर्मेंद्र ने अचानक दारा सिंह को पंजा लड़ाने की चुनौती दे दी. पूरी यूनिट काम छोड़कर इकट्ठा हो गई. सब जानते थे कि दारा सिंह को हराना नामुमकिन है. मुकाबला शुरू हुआ. दारा सिंह का पलड़ा भारी था और धर्मेंद्र का हाथ दबने ही वाला था. तभी धर्मेंद्र ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेला और पासा पलट गया.

किसने मारी बाजी?

जब धर्मेंद्र को लगा कि वो हार रहे हैं. तो वह जोर से चिल्लाए और दारा सिंह को कहा कि पाजी पीछे देखो आपकी पत्नी आ गई है और वह बहुत गुस्से में लग रही हैं. जैसे ही दारा सिंह चौंक कर पीछे मुड़े उनका ध्यान भटक गया. बस इसी एक सेकंड के मौके का फायदा उठाकर धर्मेंद्र ने अपनी पूरी ताकत लगाई और दारा सिंह का   हाथ टेबल पर पटक दिया. फिर दारा सिंह मुस्कुराए और बोले ओए धर्म तूने मुझे कुश्ती से नहीं अपनी एक्टिंग से हराया. फिर सभी हंसने लगे. 

दारा सिंह और धर्मेंद्र पर एक नजर

दारा सिंह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे. विश्व विजेता पहलवान दारा सिंह ने अपने करियर में कुश्ती के 500 मुकाबले लड़े और सभी में विजय रहे. उन्हें रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार से पहचान मिली.एक्टर ने 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 

वहीं धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था. उन्हें हीमैन के रूप में जाना जाता था. अभिनेता ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. 

MORE NEWS