<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office: 5 दिन में 150 करोड़ पार पहुंची ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह की फौज ने मचाया गदर, दहल उठा बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. फिल्म लगातार शानदार कमाई किए जा रही है.

Dhurandhar Box Office Day 5: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त ने ‘धुरंधर’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का जलवा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है. हर किसी की जुबान पर फिलहाल सिर्फ ‘धुरंधर’ का ही नाम छाया हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म जमकर नोट छाप रही है. महज 5 दिन के अंदर ही रणवीर की इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन भी शानदार कमाई की है. वहीं इसी के साथ इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह ने अपना एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है. 

एक तरफ जहां ‘धुरंधर’ ने देश में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं विदेश में ये फिल्म 200 करोड़ पार पहुंच गई है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. चौथे दिन के मुकाबले कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है. रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. वहीं दूसरे फिल्म ने 32 करोड़ का कारोबार किया था. तीसरे दिन तो ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की थी. तीसरे दिन 43 करोड़ का कलेक्शन हुआ था. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ की कमाई की थी. 

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसी के साथ भारत में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 152.75 करोड़ पहुंच गया है. इस वीकेंड तक ‘धुरंधर’ से उम्मीद की जा रही है कि ये भारत में भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन के काम की खूब तारीफ हो रही है. लेकिन अक्षय खन्ना ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया है. 

रणवीर सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ के जरिए रणवीर सिंह ने एक बार फिर खुद को एक बेहतरीन एक्टर साबित कर दिया है. उन्होंने कई बार अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाई है. ‘धुरंधर’ रणवीर की अब तक की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. पहले नंबर पर रणवीर की फिल्म ‘पद्मावत’ है, जिसका टोटल कलेक्शन 302.15 करोड़ है. वहीं, दूसरे नंबर पर सिंबा का नाम शामिल है, जिसने 240.3 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे नंबर पर ‘बाजीराव मस्तानी’ है, जिसका कलेक्शन 184.3 करोड़ है. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिलहाल चौथे नंबर पर है, जिसने 153.55 करोड़ का कारोबार किया था. पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर’ है, जो 5 दिन में 152.75 करोड़ कमा चुकी है. 

कैसे बनेगी ‘धुरंधर’ नंबर 1?

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जिस तेजी के साथ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर अपनी बड़ी फिल्म ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ सकते हैं. ‘पद्मावत’ को पीछे छोड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर’ को भारत में 150 करोड़ की कमाई और करनी होगी. इस फिल्म से आदित्य धर को काफी उम्मीदें हैं.  उन्होंने ‘धुरंधर’ को बनाने के लिए काफी मेहनत की है. वहीं ‘धुरंधर 2’ के लिए फैन्स अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, जो अगले साल मार्च में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. 

Sweety Gaur

Recent Posts

Abhishek Sharma ने प्रैक्टिस करने के लिए किसे बुला लिया? खड़े होकर देखते रह गए गौतम गंभीर; नाम सुन सब हैरान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान एक अनजान बॉलर…

Last Updated: October 22, 2026 11:21:48 IST

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST

Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर…

Last Updated: October 22, 2026 10:39:27 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST