<
Categories: मनोरंजन

Akshaye Khanna Viral Dance: अक्षय खन्ना को छोड़िए, विनोद खन्ना थे असली ‘धुरंधर’! सालों पहले ही दे दिया था ये वायरल हुक स्टेप, Video ने खोला राज

Akshaye Khanna Viral Dance: 'धुरंधर' की कहानी और एक्शन के साथ-साथ अक्षय खन्ना के वायरल हुक स्टेप के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. इसी बीच ये पता चल गया है कि अक्षय को इस तरह का डांस करने का आइडिया कहां से आया.

Akshaye Khanna in Dhurandhar:  5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसी फिल्म के चर्चे हो रहे हैं. खासतौर पर रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना के काम की तारीफ हर कोई करता हुआ नजर आ रहा है. ‘धुरंधर’ में दिखाया गया उनका डांस इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे उनका किरदार रहमान बलूचिस्तान पहुंचकर करता हुआ नजर आता है. उनका ये डांस जमकर वायरल हो रहा है. लेकिन अब ये भी पता चल गया है कि अक्षय को इस तरह का डांस करने का ये आइडिया आया कहां से था.

भले ही ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपना-अपना बेस्ट दिया है. लेकिन अक्षय खन्ना इस पूरी फिल्म की जान बनकर सामने आए हैं. उन्होंने अपने किरदार में जान फूंकी है, जिसके चलते वह तारीफ के हकदार हैं. वहीं अक्षय के वायरल हुक स्टेप के चर्चे भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. किसी का कहना है कि अक्षय से पहले ये डांस स्टेप टीवी के जेठालाल ने किया था. हालांकि अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी को पता चल जाएगा कि आखिर ये स्टेप आया कहां से आया है. 

वायरल डांस स्टेप का आइडिया कहां से आया?

दरअसल अक्षय के डांस के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन सितारों के वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह इसी तरह का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन जिस पुरानी वीडियो की हम बात कर रहे हैं, वह कई साल पुरानी है और इस वीडियो में अक्षय के पिता और सुपरस्टार विनोद खन्ना यही डांस स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्कुल बेटे अक्षय की तरह विनोद खन्ना भी इसी तरह झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी यही स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं.

पिता विनोद खन्ना से प्रेरित है अक्षय का डांस

साल 1989 में लाहौर में हुए एक कॉन्सर्ट में विनोद खन्ना और जावेद मियांदाद, इमरान खान को डांस फ्लोर पर उनके साथ शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. विनोद खन्ना अपने साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी यही डांस करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिससे साफ हो गया है कि अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप उनके पिता विनोद खन्ना से प्रेरित है. 

विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना की फिल्म

बता दें, विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था. अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. उनका निधन 27 अप्रैल 2017 को मुंबई में हुआ था. विनोद खन्ना ने बेटे अक्षय के साथ फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ में काम किया था. ये अक्षय की डब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि अक्षय के काम को काफी पसंद किया गया था. 

Sweety Gaur

Recent Posts

Delhi Pollution Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री! जानें किन वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

Delhi Vehicle Ban November 1: दिल्ली में 1 नवंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड BS-VI…

Last Updated: October 22, 2026 12:01:35 IST

Udhampur Crime: सौतेली मां पर बेटे ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, जान बचाने के लिए भागती रही महिला; वीडियो देख कांप उठा हर शख्स

Udhampur Crime: शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए…

Last Updated: October 22, 2026 11:40:11 IST

Abhishek Sharma ने प्रैक्टिस करने के लिए किसे बुला लिया? खड़े होकर देखते रह गए गौतम गंभीर; नाम सुन सब हैरान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान एक अनजान बॉलर…

Last Updated: October 22, 2026 11:21:48 IST

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST