Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ ही कदम दूर; कमाई ने मचाया तहलका

Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ ही कदम दूर; कमाई ने मचाया तहलका

Awarapan 2 Box Office Collection Day 11: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त यानी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है. इमरान खान का लवर बॉय रूप लोगों के दिलों पर एक बार फिर से छा रहा है.

Written By:
Last Updated: August 25, 2026 06:56:47 IST

Mobile Ads 1x1

Awarapan 2 Box Office Collection Day 11:  इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. इस सीक्वल ने न केवल अपनी पिछली फिल्म की विरासत को कायम रखा है, बल्कि दर्शकों की पसंदीदा फिल्म भी बन गई है. यह फिल्म अब भारत में ₹150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. फिल्म ने पिछले 11 दिनों में करोड़ों की कमाई कर ली है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स और स्टार कास्ट दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. 

‘आवारापन 2’ फिल्म रिव्यू

स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी ने इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा को काफी बढ़ावा दिया और पहले हफ्ते में इसका शानदार प्रदर्शन जारी रहा. यह रफ्तार दूसरे वीकेंड में भी बनी रही, जिससे बॉक्स-ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. दर्शकों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. फिल्म के गाने से लेकर इमरान खान का लवर बॉय रूप एक बार फिर से लोगों के दिलों पर अपना जादू करता हुआ नजर आ रहा है. 

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

आठवें दिन, ‘आवारापन 2’ ने भारत में 9,858 शो से ₹5.75 करोड़ (नेट) कमाए. इसने नौवें और दसवें दिन यानी दूसरे शनिवार और रविवार ₹8.25 करोड़ और ₹9 करोड़ की कमाई की. दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन ‘आवारापन 2’ ने 11,344 शो से ₹2.75 करोड़ (नेट) कमाए. इन ताजा आंकड़ों के साथ, फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन ₹165.75 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब ₹139.00 करोड़ है.

इमरान खान के करियर की सुपरहिट फिल्म

फिल्म का शानदार प्रदर्शन इमरान हाशमी के लिए भी एक अहम कामयाबी है. ‘आवारापन 2’ ने उनकी पहली सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ के प्रॉफिट को पीछे छोड़ दिया है. जहां 2004 की इस इरोटिक थ्रिलर फिल्म ने 200% का प्रॉफिट दिया था, वहीं रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस सीक्वल ने सिर्फ 10 दिनों में लगभग 215% का अनुमानित प्रॉफिट कमाया है.

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Mausam 25 August 2026: गुरुग्राम में WFH, दिल्ली में जलभराव… अब UP और बिहार की बारी? मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

इन फिल्मों को छोड़ा पीछा 

इसके अलावा, ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में और ऊपर चढ़ गई है. इसने ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने ₹137.93 करोड़ कमाए थे. इसके साथ ही, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड रिलीज बन गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में बारिश से मुश्किल में हवाई यात्रा! 250 से अधिक उड़ानें हुईं विलंबित, 15 उड़ानों का मार्ग बदला गया

MORE NEWS