Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सास-बहू की नोकझोंक से प्रेरित था लोकगीत, ऐसे बना रोमांटिक सॉन्ग, 13 साल बाद भी है हिट

सास-बहू की नोकझोंक से प्रेरित था लोकगीत, ऐसे बना रोमांटिक सॉन्ग, 13 साल बाद भी है हिट

Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे. फिल्म का अंबरसरिया गाना तो आज भी सुना जाता है. हालांकि बहुतकम लोग जानते हैं कि ये गाना पंजाबी लोकगीत से प्रेरित है.

Written By:
Last Updated: October 8, 2026 14:26:18 IST

Mobile Ads 1x1

Evergreen Song: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे गाने हैं, जो किसी लोकगीत से ली गई हों. ऐसा ही एक गाना 13 साल पुरानी फिल्म में भी लिया गया था. ये गाना असल में तो सास-बहू की नोकझोंक पर बना थ. इसमें बहू अपने पति की शिकायत अपनी सास से करती है. हालांकि बाद में ये लोकगीत 2013 में आई फिल्म फुकरे में लिया गया लेकिन यहां एक ट्विस्ट था. यहां लड़की अपने प्रेमी से उसके बारे में ही शिकायत कर रही होती है. वो प्रेमी से प्यार जताती है. साथ ही उसकी मां के दिए तानों की शिकायत भी करती है.

पंजाबी लोकगीत का रीमेक है गाना

साल 2013 में फुकरे फिल्म आई थी, जिसका गाना अंबरसरिया काफी पसंद किया गया था. इस गाने को सोना महापात्रा ने आवाज दी थी. इसे फिल्म के म्यूजिक कंपोजर राम संपत ने अलग अंदाज दिया. ये गाना फिल्म में एक शिकायत के रूप में पेश किया गया. गाने में लड़की लड़के से नाराजगी जताते हुए शिकायत करती है कि वो उसकी गली के चक्कर लगाता है, जिसके कारण उसकी मां उसे तीखे बोल सुनाती है. इस गाने को पुल्कित सम्राट और प्रिया आनंद पर फिल्माया गया था.

यूट्यूब पर 159 मिलियन व्यूज

बता दें कि फिल्म फुकरे का गाना ‘अंबरसरिया मुंडेया वे कचियां कलियां ना तोड़’ को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 159 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. 

फुकरे फिल्म

फिल्म फुकरे 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. फुकरे के अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं. दर्शकों ने फिल्म को काफी प्यार मिला. फिल्म में वरुण शर्मा ने चूचे का किरदार निभाया, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया था और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 53 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म के अब तक तीन पार्ट फुकरे, फुकरे रिटर्न्स और फुकरे 3 रिलीज हुई है. 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Last Wish: अंतिम संस्कार के लिए गीली लकड़ी का इस्तेमाल न करने की जताई थी इच्छा, क्या है एक्टर की 12 मन सूखी लकड़ी के पीछे का सच?

MORE NEWS