होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7th April 2022 Written Update शिवानी की जिंदगी में होगी राजीव की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7th April 2022 Written Update शिवानी की जिंदगी में होगी राजीव की एंट्री

Prachi • LAST UPDATED : April 7, 2022, 5:10 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7th April 2022 Written Update: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में सई और विराट की लव स्टोरी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं हर कोई बार बार सई और विराट का ध्यान भटका देगा है। पहले सदानंद फिर श्रुति और अब राजीव… लगातार नए नए लोग विराट और सई की जिंदगी में तबाही मचा रहे हैं। अब तक आपने देखा, सई की वजह से विराट की तबियत खराब हो जाती है।

सई विराट को बताती है कि उसे एक फिजियोथैरेपिस्ट की जरूरत है। सई विराट की फिजियोथैरेपिस्ट बनने वाली है। वहीं दूसरी तरफ शिवानी बुआ की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विराट का ख्याल रखेगी। दूसरी तरफ सम्राट पाखी के करीब जाने की कोशिश करेगा। सम्राट से दूरी बनाने के बाद पाखी विराट और सई को अलग करने में लग जाएगी। पाखी की करकतें पाखी का दिल तोड़ देंगी।

राजीव से मिलने जेल जाएगी शिवानी

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में शिवानी बुआ के बॉयफ्रेंड राजीव की एंट्री होगी। राजीव की शक्ल देखकर विराट का खून खौल जाएगा। विराट गुस्से में राजीव को जेल में डाल देगा। राजीव को जेल भेजने के बाद विराट सई की अच्छे से क्लास लगाएगा। विराट, सई को शिवानी और राजीव से दूर रहने के लिए कहेगा। हालांकि सई विराट की बात नजरअंदाज कर देगी। जल्द ही सई शिवानी को राजीव के बारे में बता देगी।

शिवानी जान जाएगी कि विराट ने उसकी वजह से राजीव को जेल भेज दिया है। राजीव का नाम सुनते ही शिवानी के सब्र का बांध टूट जाएगा। बिना देर किए शिवानी, राजीव से मिलने जेल पहुंच जाएगी। जेल में राजीव को देखकर शिवानी बहुत रोएगी। शिवानी राजीव को एक के बाद एक चांटे मारेगी। दूसरी तरफ राजीव, शिवानी को मनाने की कोशिश करेगा। पहले तो विराट राजीव और शिवानी के रिश्ते के खिलाफ खड़ा हो जाएगा। सई विराट को प्यार का असली मतलब समझाएगी। जिसके बाद विराट राजीव और शिवानी के रिश्ते को मंजूरी दे देगा। राजीव और शिवानी को एक करने के लिए विराट सई के साथ हाथ मिला लेगा।

Read More: Happy Birthday Jeetendra एक्टर ने जिंदगी के 20 साल चॉल में गुजारे, ऐसे मिला था बॉलीवुड में ब्रेक

Read More: Pushpa Star Allu Arjun Violate Traffic Rules ट्रैफिक पुलिस के सामने ‘झुक गया पुष्पा राज’, हैदराबाद में कटा चालान!

Read More : NTR Talks About His Character Bheem from RRR जूनियर एनटीआर के लिए भीम बनना आसान नहीं था, एक सीन के लिए 65 रातें जागे थे!

Read More: RRR Box Office Collection फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंची, टीम ने मुंबई में की पार्टी

Read More: Oh My Ghost First Look हाथ में कटार पकड़े सनी लियोन का डेंजरस लुक आया सामने

Read More: Amazon Prime Video Movie Ending Things मार्वल के इस सुपरहीरो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT