Pizza Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की अपने दोस्त का मजाक उड़ा रही है, जो पिज्जा डिलीवरी बॉय है. इस वीडियो पर लोग आक्रोशित हो रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.
delivery boy
Viral Video Fact Check: अगर आप अपने किसी दोस्त से सालों बाद मिले, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? हमें लगता है कि आपको बहुत खुशी होगी. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिज्जा डिलीवरी बॉय सड़क पर अपनी स्कूल की दोस्त से टकरा जाता है. वीडियो में, वह लड़की उस पल को रिकॉर्ड करती है और कुछ ऐसा कर देती है, जो नेटिजंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है. देखें वीडियो और जानें पूरा सच.
वायरल वीडियो में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय सड़क पर अपनी स्कूल की दोस्त से सालों बाद टकराता है. इसके बाद वह लड़की वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहती है. ‘यह मेरा दोस्त है, जिससे मैं आज ही मिली हूं. स्कूल के दिनों में, ये हमें बहुत पढ़ने वाली बहुत सारी वीडियोज भेजा करता था. अब वह 30 साल का है, और आज वह डोमिनोज में डिलीवरी बॉय का काम करता है.’ आगे वह लड़के से पूछती है, ‘डोमिनोज में काम करके कैसा लग रहा है? क्या तुम्हें स्कूल के दिन याद हैं?’ वह मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि हां, उसे बहुत कुछ याद है. वीडियो के अंत में लड़की हंसते हुए कहती हैं कि ये वीडियो वह सभी को भेजेगी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘कम से कम वह ईमानदारी का काम तो कर रहा है. उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए.’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘भाई जिंदगी में पहले ही जीत चुके हो. जिंदगी में संतुष्ट रहना ही सबसे ज़्यादा मायने रखता है.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है. वहीं कुछ लोग लड़की को गलत बता रहे हैं.
वीडियो जब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, तो वीडियो में मौजूद लड़कियों ने एक और वीडियो बनाकर बताया कि ये स्क्रिप्टेड वीडियो था. उसने कहा कि ये है वो डिलीवरी वाला लड़का. यानी कि आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था.
Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…
Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का…
Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…
सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…
Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…