हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने पति अक्षय वर्दे के साथ अपनी पहली मुलाकात साझा की. समीरा रेड्डी ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके पति के मन में उस समय लारा दत्ता की छवि बनी हुई थी.
समीरा रेड्डी
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने पति अक्षय वर्दे के साथ अपनी पहली मुलाकात साझा की. उन्होंने बताया कि अक्षय और वो पहली बार फिल्म तेज की शूटिंग के दौरान मिले थे. जब अक्षय उनसे पहली बार मिले तो उनके मन में लारा दत्ता की छवि बनी हुई थी.
समीरा रेड्डी ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके पति के मन में उस समय लारा दत्ता की छवि बनी हुई थी. बता दें कि अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है और शादी करके गोवा में शांतिपूर्ण जिंदगी व्यतीत कर रही हैं.
समीरा ने बताया कि फिल्म ‘तेज’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय वर्दे को बुलाया गया था. किसी ने उन्हें बताया कि एक्ट्रेस समीरा रेड्डी से मिलना है, लेकिन अक्षय के दिमाग में लारा दत्ता की तस्वीर बन गई. उन्होंने हौटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगा कि समीरा रेड्डी कुछ वैसी ही होंगी जैसे लारा दत्ता.” वहीं दूसरी ओर समीरा अक्षय को देखते ही उनकी ओर आकर्षित हो गई थीं. समीरा ने पहली बार अक्षय को उनकी बड़ी बाइक पर देखा था. उन्होंने कहा कि देखते ही मन में कहा, “वाह, ये तो बहुत हैंडसम हैं.” समीरा ने बताया कि वो प्यार में पड़ी एक किशोर लड़की की तरह अक्षय को इंप्रेस करने में लग गई थीं.
अक्षय को लगा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस से दूर रहना चाहिए, इसलिए उन्होंने कभी पहल नहीं की. समीरा ने खुद पहल की और अक्षय को अपना नंबर दे दिया. समीरा ने अक्षय से अपनी पहली बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, “ये बाइक बहुत शानदार है. मेरे बॉलीवुड में कई दोस्त हैं, जिन्हें शूटिंग के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है. मेरा नंबर ले लो.” इस तरह उनकी बातचीत शुरू हुई. डेट पर जाने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा.
समीरा और अक्षय ने 2014 में शादी की और अब वो दो बच्चों के माता-पिता हैं. वे बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर गोवा में शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं. समीरा अब फिल्मों से दूर हो गई हैं और सोशल मीडिया पर मदरहुड, वेलनेस, कुकिंग, बॉडी पॉजिटिविटी व मेंटल हेल्थ पर कंटेंट बनाती हैं. अक्षय कस्टम बाइक शॉप चलाते हैं. वे अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करते रहते हैं.
Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…
Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…
Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस…
Ashiyana Gangrape Case: लखनऊ के आशियाना में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात. बारिश से…
World Cheapest T20 League आपको जानकर हैरानी होगी कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) की विजेता…
Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…