हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी और मौत के बारे में जिक्र किया. उन्होंने पोस्ट में एकक खूबसूरत सा वाक्या शेयर किया.
गुड ओमेन्स किताब पर ऋतिक रोशन का पोस्ट
Hrithik Roshan: एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को कुछ न कुछ सुंदर वाक्या बताते रहते हैं. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हाथों में एक किताब पकड़ी हुई थी. फोटो के साथ ही उन्होंन लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा. इस कैप्शन में उन्होंने मौत के एंजल के बारे में जिक्र किया. उन्होंने एक काव्यात्मक और फिलोसॉफिकल अंदाज में अपने मन की बातें बयां कीं.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हवाई जहाज का कैप्टन अनाउंस करता है कि हम टेक ऑफ कर रहे हैं. इसी दौरान एक प्यारी सी ‘स्वीट एंजल ऑफ डेथ’ आकर मेरे कंधों पर बैठ जाती है. वो मेरे बाएं कंधे पर सीटी बजाते हुए दिखाई देती है. मैं कंफ्यूज हो जाता हूं कि वो फिर से शुरू हो गई. काश वो चली जाती क्योंकि मुझे उसकी मौजूदगी परेशान कर रही थी. मैं कुछ मजेदार पढ़ना चाहता था और बेवकूफी भरी खुशियों में डूब जाना चाहता था. लेकिन स्वीट एंजल ऑफ डेथ के साथ हमारा रिश्ता भी ऐसा था कि मैं उसे नजरअंदाज नहीं कर सकता था.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘वो मुझसे ज्यादा कुछ नहीं कहता, बस इतराकर और संतुष्ट होकर कंधे पर बैठता है और बहुत अच्छी सीटी बजाता है, जिसमें मुझे मेरे बचपन की कोई जादुई धुन सुनाई देती है. इसके बाद मैं अपनी किताब नीचे रखता हूं और उस तयशुदा गुमनामी की भविष्यवाणी को फिर से अच्छे से देखता हूं, जिसकी तरफ मैं तेजी से बढ़ रहा था. मैं चुपके से उसकी काली दुनिया को देखकर कांप जाता हूं, जो मुझे बुला रही है. मैं अपनी आंखें बंद करता हूं और जल्दी से उसकी तुलना दूसरी काली दुनिया से करता हूं जिसने मुझे पाला और उस खालीपन से उसकी तुलना करता हूं, जिससे मैं निकला था. मैं आंखें सिकोड़ता हूं.’
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘बीच में रंगीन समय था, जो कम से कम संघर्ष और प्यार का एक खूबसूरत, अद्भुत गड़बड़-झमेला रहा है. मेरा भोला-भाला दिल बहुत उम्मीद से धड़कता है. इस उम्मीद से मेरा दिल टूट जाता है. मैं अपनी आंखों को और जोर से आंखों को सिकोड़ता हूं और मुझे सब कुछ सही लगने लगता है. मैं आंखें खोलता हूं और चारों ओर देखता हूं कि बहुत सारे लोग मेरे साथ होते हैं. मैं और वो बदमाश स्वीट एंजल साथ में सीटी बजाते हैं. सीट बेल्ट का साइन बंद हो जाता है. इसके बाद मैं किताब पलटता हूं. गुड ओमेन्स! जाहिर है मैंने सही किताब पैक की थी. इस पोस्ट के हिसाब से ये वाक्या उनकी किताब गुड ओमेन्स से प्रेरित है.
बता दें कि एक्टर आखिरी बार साल 2025 में फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे. अब वे जल्द कृष 4 के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं. डायरेक्टर करण मल्होत्रा इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर ऋतिक रोशन हैं.
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…