<
Categories: मनोरंजन

रियल स्टेट के बाजीगर हैं ऋतिक रोशन और राकेश रोशन, करोड़ों में बेचे ये प्लॉट्स, जानिए दोनों स्टार्स की नेटवर्थ

Hrithik Roshan Father Rakesh Roshan : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने पुणे जिले में 1.09 हेक्टेयर का प्लॉट 15 करोड़ रुपए में बेचा है.

Hrithik Roshan Father Rakesh Roshan : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने पुणे जिले में 1.09 हेक्टेयर का प्लॉट 15 करोड़ रुपए में बेचा है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE मैट्रिक्स द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से इसकी जानकारी पता चलती है. हालांकि, इसके बारे में न तो राकेश रोशन और न ही CP लैंड्स LLP से संपर्क किया जा सका. 

रोशन परिवार के प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन

रोशन परिवार ने साल 2025 में कई प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन में एक्टिव रूप से शामिल रहा है. Propstack द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से रोशन परिवार की प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी का पता चला है. जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन की HRX डिजिटेक LLP और उनकी मां प्रमिला रोशन की फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 10 ऑफिस यूनिट 28 करोड़ रुपए में खरीदीं. 

SquareYards द्वारा रिव्यू किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से भी कुछ जानकारी मिली है. उसी महीने एक और ट्रांजैक्शन में राकेश रोशन ने अपनी पत्नी प्रमिला राकेश रोशन (पिंकी रोशन) के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट को भी खरीदा. यह डील 19.68 करोड़ रुपए में हुई. 24 नवंबर 2025 को ऋतिक रोशन की बहन सुनैना राकेश रोशन ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में दो कमर्शियल यूनिट 6.42 करोड़ रुपए में खरीदी. 

तीन अपार्टमेंट बेचे

मई 2025 में ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में तीन रेजिडेंशियल अपार्टमेंट 6.75 करोड़ रुपए में बेचे. डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि तीनों अपार्टमेंट का साइज़ लगभग 2,000 वर्ग फुट है और वे दो अलग-अलग इमारतों में स्थित हैं. पहले ट्रांजैक्शन में राकेश रोशन ने अंधेरी वेस्ट में वीजेज़ निवास CHS लिमिटेड बिल्डिंग में 1,025 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेचा. यह प्रॉपर्टी दो पार्किंग स्पेस के साथ सोनाली अजमेरा को 3.75 करोड़ रुपये में बेची गई.

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह ट्रांजेक्शन 25 मई को रजिस्टर किया गया था, जिसमें 18.75 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल था. दूसरे ट्रांज़ेक्शन में राकेश रोशन ने अंधेरी वेस्ट में रहेजा क्लासिक बिल्डिंग में 625 स्क्वेयर फीट का एक अपार्टमेंट 2.20 करोड़ रुपए में तीन लोगों को बेचा. यह ट्रांज़ैक्शन 17 मई को रजिस्टर हुआ था और 13.20 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी और 30,000 रुपए का रजिस्ट्रेशन चार्ज दिया गया था.

किराए पर भी चल रहे कमर्शियल प्लेस

स्क्वेयरयार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, जनवरी 2025 में ऋतिक रोशन ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपनी 2,727 स्क्वेयर फीट की कमर्शियल जगह 5.62 लाख रुपये के मासिक किराए पर दी. CRE मैट्रिक्स द्वारा फरवरी 2025 में देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन पुणे के खराड़ी इलाके में 9,209 स्क्वेयर फीट की कमर्शियल जगह के लिए 6.08 लाख रुपये के मासिक किराए पर रेंटल एग्रीमेंट रिन्यू करने के लिए खबरों में थे. राकेश रोशन नागरथ एक बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर हैं. एक फिल्ममेकर के तौर पर उनके काम में रिवेंज ड्रामा-थ्रिलर खून भरी मांग, साइंस फिक्शन फिल्म कोई मिल गया और उसके सीक्वल और कृष फिल्म सीरीज़ शामिल हैं. हमें जो जानकारी लगी उसके हिसाब से राकेश रोशन के पास 66 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है.

करोड़ों के मालिक हैं रितिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा हैं. वे एक एक्टर, एक डांसर और एक प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं. उन्होंने फाइनेंस की दुनिया की उस कहावत पैसा पैसा बढाता है, को अच्छे से जीवन में ढाला है. GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक रोशन की नेट वर्थ करीब 3,100 करोड रुपए है. हमने पिछले कुछ सालों में दी गई जानकारी के आधार पर उनकी नेट वर्थ का पता लगाया है. जुहू में उनके पास तीन मंजिला 100 करोड़ रुपए का घर भी है. यहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है.

डिस्क्लेमर – यहां दिया गया लेख सिर्फ जानकारी और मनोरंजन के लिए है. आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST