<
Categories: मनोरंजन

Jackie Shroff: जब जैकी श्रॉफ ने खुलेआम 16 साल की इस एक्ट्रेस से की ऐसी हरकत ! मच गया हंगामा, बचाव करने उतरा ये अभिनेता

Jackie Shroff: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ फिल्मों के अलावा कुछ विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं. बताया जाता है कि एक बार तो उन्होंने नाबालिग लड़की को किस करने की कोशिश की, फिर कुछ ऐसा हुआ कि मनोरंजन जगत में भूचाल आ गया था. जानिए इस दिलचस्प किस्से के बारे में.

Jackie Shroff Controversy: मनोरंजन जगत में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान करने का काम करती हैं. ऐसी ही एक घटना 90 के दशक में अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ हुई. एक्टर ने एक पार्टी में सरेआम 16 साल की लड़की को किस करने की कोशिश की. कहा जाता है कि वो उस वक्त नशे में थे. आपको बता दें कि वो लड़की आज दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार है. उसके बाद पार्टी में जो हुआ, आप जानकर चौंक जाएंगे. चलिए जानते उस हैरान करने वाली घटना को और अभिनेत्री के बारे में. 

कौन थी वो एक्ट्रेस?

वह अभिनेत्री कोई और नहीं, तब्बू थीं. उस वक्त उनकी उम्र मात्र 16 साल की थी. वह अपनी बड़ी बहन, अभिनेत्री फराह नाज के साथ मॉरीशस गई थीं. आपको बता दें कि फराह नाज वहां जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘दिलजला’ की शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान हुई थी वो घटना. 

पार्टी में जैकी श्रॉफ ने किया किस!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1987 में मॉरीशस में हुई एक पार्टी को लेकर विवाद हुआ था. बताया जाता है अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म ‘दिलजला’ की सफलता के जश्न में रखी थी. इस फिल्म में वह तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज के साथ नजर आए थे, जो उनकी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री थीं. कहा जाता है कि उसी पार्टी के दौरान जैकी श्रॉफ नशे में थे और उन्होंने मात्र 16 वर्षीय एक्ट्रेस तब्बू को उनकी इच्छा के बिना चूमने की कोशिश की. इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था.

इस अभिनेता ने किया बीच-बचाव

इस घटना के दौरान अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा भी वहां मौजूद थे. ओरिसा पोस्ट के अनुसार, डैनी ने ही मॉरीशस में इस पार्टी का आयोजन किया था. बताया जाता है कि जब जैकी श्रॉफ ने किस करने की कोशिश की तो तब्बू ने विरोध किया और डैनी डेन्जोंगपा ने बीच-बचाव किया.

तब्बू ने फिर कभी नहीं किया काम

इस घटना के बाद तब्बू की बहन फराह नाज ने मीडिया में जैकी श्रॉफ के शर्मनाक व्यवहार के बारे में खुलकर बात की. और अभिनेता का विरोध किया. हालांकि बाद में, फराह नाज ने दावा किया कि यह एक गलतफहमी थी. आपको बता दें कि यह बताना जरूरी है कि इसके बाद तब्बू ने कभी भी जैकी श्रॉफ के साथ काम नहीं किया.

एक नजर तब्बू के करियर पर

तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में किया था. उनकी पहली फिल्म बाजार थी, जो साल 1982 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘हम नौजवान’ में काम किया. हालांकि, उनको पहली बड़ी सफलता साल 1994 में ‘विजयपथ’ से मिली. फिर अभिनेत्री ने ‘माचिस’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’, ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में काम किया. 

जैकी श्रॉफ का वर्कफ्रंट

जैकी श्रॉफ, जिन्हें प्यार से ‘जग्गू दादा’ कहा जाता है.  अभिनेता चार दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं. वह ‘हीरो’, ‘परिंदा’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. आखिरी बार उन्हें तन्वी द ग्रेट फिल्म में देखा गया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Oppo F33 या Oppo K15 कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेटर चॉइस, कैमरे से बैटरी तक कितना है अंतर?

ओप्पो जल्द ही अपनी एफ33 और के15 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इन…

Last Updated: April 3, 2026 21:04:59 IST

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर मची धूम: 60 फीसदी ऑफर पर खरीदें एसी, टीवी और स्मार्टफोन!

30 मार्च से फ्लिपकार्ट पर 'Big Bachat Day Sale' शुरू हो गई है. इसमें आप…

Last Updated: April 3, 2026 20:55:46 IST

CSK vs PBKS: टेस्ट में फेल हुआ आयुष म्हात्रे का बल्ला, फिर उसी बैट से खेली 74 रनों की पारी; चेपॉक में हुआ गजब का ड्रामा!

IPL 2026: अंपायर की गलती से आयुष म्हात्रे के 2-2 बल्ले टेस्ट में हुए फेल!…

Last Updated: April 3, 2026 20:58:35 IST

चावल की जगह मिलेट्स की से बनाएं स्वादिष्ट खिचड़ी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएगी पसंद

अगर आप चावल की खिचड़ी खाते हुए परेशान हो गए हैं और कुछ टेस्टी और…

Last Updated: April 3, 2026 20:51:31 IST

CM Sampurnanand: UP का वो मुख्यमंत्री, जिनकी गरीबी देख राजस्थान के CM को हर महीने भेजना पड़ता था खर्चा!

UP के पूर्व CM संपूर्णानंद की प्रेरक कहानी, जो ऊंचे पदों पर रहने के बाद…

Last Updated: April 3, 2026 20:10:04 IST

फैट कटर है यह स्मूदी! अगर बढ़ते वजन को लेकर हैं परेशान, मात्र 30 दिन सेवन करके देखिए, रिजल्ट देख…

Moringa For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है.…

Last Updated: April 3, 2026 20:07:39 IST