होम / Jannat Zubair Named in Forbes 30 Under 30 जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर हुए 4 करोड़ फॉलोअर्स

Jannat Zubair Named in Forbes 30 Under 30 जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर हुए 4 करोड़ फॉलोअर्स

Prachi • LAST UPDATED : February 10, 2022, 1:20 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Jannat Zubair Named in Forbes 30 Under 30: हाईटेक वर्ल्ड में जब सब डिजिटल हो रहा है, ऐसे में लोगों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा यूज करना आम बात हो गई है। ऐसे में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बदौलत लोग पॉपुलर होकर सेलेब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) भी इसका अच्छा उदाहरण है। बता दें कि जन्नत सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस वजह से उनकी फैन फ्लोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स हुए (Crosses 40 million followers on Instagram) हैं।

फोर्ब्स इंडिया ने 2022 की 30 अंडर-30 की लिस्ट जारी की है

वहीं छोटी सी उम्र में ही उन्होंने फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी। इस अचीवमेंट को हासिल करने के बाद जन्नत ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की। आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने 2022 की 30 अंडर-30 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के युवाओं को जगह दी गई है, जो बिजनेस, स्टार्ट अप, कला और खेल की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं।

खास बात है कि जन्नत को इसमें जगह मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोर्ब्स से अपना एक पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘ये टीनेज की मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसके लिए फोर्ब्स का बहुत-बहुत शुक्रिया।’ बता दें कि इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए 20 साल की जन्नत अपने परिवार के साथ दुबई गई थीं। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। जन्नत एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने 2010 में धारावाहिक ‘दिल मिल गए’ से अपने टेलीविजन करियर की शुरूआत की थी।

Read More: Shivangi Joshi And Mohsin Khan Music Video Teri Ada First Look फैंस को आई डीडीएलजे की याद

Read More: Mahesh Babu And Namrata Shirodkar 17th Wedding Anniversary दोनो पहली मुलाकात में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे

Read More: Gangubai Kathiawadi First Song Dholida Out सॉन्ग में दिखा आलिया भट्ट का दबंग लुक

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT