कृति सेनन की रक्षा बंधन ऐड विवाद के बाद अब सेलिना जेटली ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. दरअसल, सेलिना जेटली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलिना एक सार्वजनिक रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ साड़ी पहन रखी थी. इस वीडियो के वायरल होते ही कुछ लोग उनके लुक को लेकर ट्रोल करने लगे.
भावुक हुईं सेलिना जेटली
रक्षा बंधन के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक रक्षाबंधन कार्यक्रम ‘रक्षा एक पहचान’ में सेलिना जेटली शामिल हुईं. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान वो अपने सगे भाई को याद करके भावुक हो गईं, हालांकि उन्होंने वहां उपस्थित अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधी.
कृति सेनन के मचे बवाल के तुरंत बाद, सेलिना जेटली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l
मुंबई में आयोजित एक रक्षाबंधन कार्यक्रम ‘रक्षा एक पहचान’ में सेलिना जेटली शामिल हुईं,
इस मंच पर जब भाई-बहन के रिश्ते की बात आई, तो सेलिना अपने भाई को याद करके मंच पर ही भावुक हो गई,… pic.twitter.com/gLiSRX2cHH
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) August 28, 2026
इस दौरान सेलिना का लुक काफी वायरल हुआ, जिसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे. दरअसल सेलिना जेटली ने साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ था, जो कुछ लोगों को आपत्तिजनक लगा. हालांकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सेलिना जेटली का रक्षा बंधन लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं. कुछ लोगों को ये आपत्तिजनक लगा और उनका मानना है कि त्यौहार परंपरा का सम्मान करने के लिए होते हैं और उस समय इस तरह के डीप नेक वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. वहीं कुछ लोग सेलिना के लुक की तारीफ कर रहे हैं. उनका मानना है कि सेलिना के लुक में कोई खराबी नहीं थी और वो जैसे चाहें वैसे त्योहार मना सकती हैं.
बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री कृति सेनन को रक्षा बंधन से जुड़े एक ऐड कैंपेन के लिए ट्रोल किया गया था. लोगों ने ऐड में उनके लुक और पहनावे को लेकर आपत्ति जताई थी.