Kader Khan: दिवंगत अभिनेता कादर खान ने जब अमिताभ बच्चन को नहीं कहा 'सर', तो उन्हें भुगतना पड़ा खामियाजा. इस बात का खुलासा खुद कादर खान ने किया था. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा.
कादर खान को अमिताभ बच्चन को सर ना कहना पड़ा भारी
बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जैसी दिखती है अंदर वैसी बिल्कुल नहीं हैं. हमने इस इंडस्ट्री में कई रिश्तों को बनते और बिगड़ते देखा है. कई बार जिगरी यार तक एक-दूसरे को धोखा दे देत हैं. ऐसी ही कुछ कहानी कादर खान और अमिताभ बच्चन की है. शुरुआती दिनों से दोनों एक-दूसरे को बहुत करीब थे. लेकिन फिर अमिताभ को सर ना कहना कादर खान को पड़ गया भारी. क्या है वो कहानी?
दिवंगत अभिनेता कादर खान ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि वह शुरुआती दिनों से अमिताभ बच्चन को अमित बुलाते थे. आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, एक बार एक प्रोड्यूसर ने आकर कहा कि सर जी को मिलना है. तो मैंने बोला
कौन सर जी? फिर उसने अमिताभ बच्चन की तरफ इशारा किया. तो मैंने कहा कि यार वो तो अमित है, सर जी कब से हो गया. हां वी कॉल हिम सर जी और सबने सर जी बोलना शुरू कर दिया. लेकिन मैंने नहीं कहा.’
इसके बाद कादर खान ने कहा, फिर मेरा उनसे (बिग बी) वो राब्ता नहीं रहा जो पहले हुआ करता था. वो मेरा बिल्कुल एक दोस्त था, जिसे लंगोटिया यार कह सकते हैं. क्या कोई आदमी अपने दोस्त को अपने भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है.
कादर खान ने बताया था कि इस घटना के बाद उन्हें फिल्म ‘शहंशाह’ से निकाल दिया गया था. वो भी सिर्फ बिग बी को सर ना बोलने की वजह से. इस बात को बताते हुए कादर खान भावुक हो गए थे.
ये भी पढ़ें:- फोन पर रो-रोकर कहते रहे मां की हुई मौत, लेकिन पड़ोसी बनाते रहे मजाक…जब कादर खान के साथ हुआ दर्दनाक वाकया
कादर खान बॉलीवुड के एक महान अभिनेता और लेखक थे, जिन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 250 से अधिक फिल्मों के संवाद (डायलॉग्स) लिखे. उनकी प्रमुख फिल्मों में कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल जैसे आदि फिल्में थीं. 31 दिसंबर 2018 को कनाडा में अभिनेता कादर खान ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.
Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…