<
Categories: मनोरंजन

खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2 में खेसारी लाल यादव संग 5 साल के रिश्ते पर खुलासा किया. बोलीं- मेरे जैसा प्यार उन्हें कभी नहीं मिलेगा, वो आज भी याद करते होंगे.

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री को हिट बनाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का बड़ा हाथ रहा है. दोनों की जोड़ी पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी आती रही हैं. खेसारी ने हमेशा कहा था कि काजल उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं. लेकिन अब काजल ने खुद इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. राइज एंड फॉल सीजन 2 में उन्होंने 5 साल के रिश्ते की पूरी कहानी बता दी है.

राइज एंड फॉल में छलका काजल का दर्द

शो के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता खेसारी से उन्हें प्यार कैसे हो गया. इस पर काजल भावुक हो गईं और पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि साथ में काम करते-करते अट्रैक्शन हो गया और फिर प्यार हो गया. यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी लड़की को शादीशुदा आदमी से प्यार हुआ हो. उस वक्त हालात ऐसे बन गए थे कि वह खुद को रोक नहीं पाईं.

मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी

काजल ने बातचीत में कहा, ‘मेरी जैसी प्यार करने वाली उन्हें नहीं मिलेगी. वो मुझे हमेशा याद करेंगे, अभी भी याद करते होंगे.’ काजल ने बताया कि वह खेसारी को पागलों की तरह प्यार करती थीं. जब मनीष ने पूछा कि क्या खेसारी भी उनसे प्यार करते थे, तो काजल ने कहा, ‘हां, वरना 5 साल कोई साथ कैसे रह सकता है?’ काजल का ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

साथ में दी हैं कई सुपरहिट फिल्में

खेसारी और काजल की जोड़ी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है. दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं. उनकी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को 2022 में ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा दोनों बालम जी लव यू, मेहंदी लगा के रखना, संघर्ष, नागदेव, दुल्हन गंगा पार के, मुकद्दर और कुली नंबर 1 जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शक आज भी पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

फैंस में मचा हंगामा

काजल के इस खुलासे के बाद फैंस में हंगामा मच गया है. कुछ लोग काजल का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. वहीं खेसारी की तरफ से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया.…

Last Updated: October 5, 2026 12:18:44 IST

UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…

Last Updated: October 5, 2026 11:25:30 IST

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…

Last Updated: October 5, 2026 10:54:15 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट! आपके शहर में 10 ग्राम से 1 किलो तक कितनी कीमत?

Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…

Last Updated: October 5, 2026 10:26:20 IST

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST