Teacher Student Emotional Video Viral: कुछ दिनों पहले एक महिला 10 साल बाद मुंबई लोकल ट्रेन में अपनी सख्त स्कूल टीचर से मिली. मुलाकात के दौरान उसने टीचर को अपने करियर के बारे में बताया. यह दिल को छू लेने वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
कुछ दिनों पहले एक महिला 10 साल बाद मुंबई लोकल ट्रेन में अपनी सख्त स्कूल टीचर से मिली. मुलाकात के दौरान उसने टीचर को अपने करियर के बारे में बताया. यह दिल को छू लेने वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Teacher Student Emotional Video Viral: टीचर और स्टुडेंट का रिश्ता अनोखा होता है. दोनों जिस परिस्थिति और समय में मिलें, सम्मान का भाव हमेशा रहता है. स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डांट-फटकार भी कुछ समय बाद अच्छी लगती है, क्योंकि यही सब चीजें तो एक स्टुडेंट के भविष्य के निर्माण में सहायक होती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है, जो लोगों को दिल को छू रहा है. यह भावुक वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है. 10 साल बाद मुंबई लोकल में महिला की मुलाकात अपने ‘सख्त’ स्कूल टीचर से हुई. इस दौरान दोनों के बीच जो भी बातचीत हुई वह दिल को छू लेने वाला है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.
टीचर और स्टुडेट की यह मुलाकात मुंबई लोकल ट्रेन में अचानक हुई. इस दौरान बातचीत के दौरान यह यात्रा भावुक पल में तब्दील हो गई. बताया जा रहा है कि यह महिला इस बस में सफर कर रही थी. अचानक उनकी नजर अपनी टीचर पर पड़ी. एक दशक बाद अपनी पुरानी स्कूल टीचर से मिली थी. इस मुलाकात और बातचीत को एक शख्स ने अपने वीडियो में कैद किया गया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. टीचर-स्टुडेंट के बीच बातचीत के दौरान दोनों की सादगी, गर्मजोशी ने लोगों को भी भावुक कर दिया.
इसके बाद महिला कृपाया रहाटे ने एक छोटा सा क्लिप शेयर किया. इसमें वह एक लोकल ट्रेन के डिब्बे में अपनी पुरानी स्कूल टीचर के बगल में बैठी दिख रही हैं. इस दौरान दोनों आराम से बातें करते दिख रहे हैं. दोनों स्कूल के दिनों की चर्चा करती हैं. वीडियो में कृपाया राहाटे अपनी टीचर को अपनी प्रोफेशनल यात्रा के बारे में बताती है. कृपाया राहाटे कहती हैं कि वह एक US ट्रेडर के लिए काम कर कर रही हैं. यहां मेरा आखिरी महीना है. इसके बाद वह कुछ अपना करने की सोच रही हैं. महिला की बातें उसकी टीचर ध्यान से सुनती है और गर्व से मुस्कुराती है.
इसके बाद वह झुकती है और रहाटे को ट्रेन में बैठे-बैठे ही गर्मजोशी से गले लगाती हैं. कृपाया राहाटे ने क्लिप को ऐसे शब्दों के साथ कैप्शन दिया जो उस पल की भावना को अच्छे से बताता है. 10 साल बाद अपनी सख्त स्कूल टीचर से मिली और उनके हाव-भाव से पता चलता है कि वह मुझे देखकर गर्व महसूस कर रही हैं और खुश हैं.
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…