KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया. लाइफलाइन का सही इस्तेमाल कर 12.5 लाख रुपये जीते, लेकिन 25 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया.
केबीसी 18 में अमिताभ बच्चन
KBC 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में गोवा के पणजी से आए अजय पूनिया ने अपनी समझदारी और क्विज नॉलेज से सभी को प्रभावित किया. बचपन से ही क्विज में दिलचस्पी रखने वाले अजय ने स्कूल और कॉलेज के अलावा कई सरकारी संस्थानों में भी क्विज आयोजित किए हैं. ‘चैलेंजर वीक’ के जरिए उन्होंने शो की हॉटसीट तक का सफर तय किया और यहां शानदार गेम खेला. अजय ने शुरुआत से ही सवालों का सोच-समझकर जवाब दिया और अपनी जीत की रकम को लगातार बढ़ाते गए. उन्होंने कई मौकों पर लाइफलाइन का सही इस्तेमाल किया और 12.5 लाख रुपये तक पहुंचने में कामयाब रहे. हालांकि, 25 लाख रुपये के सवाल ने उन्हें उलझन में डाल दिया. ऐसे में उन्होंने कोई जोखिम नहीं लिया और गेम छोड़ने का फैसला किया.
इस सीजन के ‘चैलेंजर वीक’ में कंटेस्टेंट्स के लिए फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की जगह रैपिड बजर राउंड रखा गया है. इसमें कंटेस्टेंट्स को लगातार सवालों के सही जवाब देने होते हैं. सबसे पहले पांच सही जवाब देने वाले दो कंटेस्टेंट्स को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिलता है. अजय ने इस राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और पांच सही जवाब देकर हॉटसीट पर अपनी जगह पक्की कर ली. इसके बाद उन्होंने अपने ज्ञान के दम पर एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देना शुरू किया.
हॉटसीट पर पहुंचने के बाद अजय के पास तीन लाइफलाइन मौजूद थीं. उन्होंने जरूरत के हिसाब से इनका इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे बड़ी रकम की ओर बढ़ते गए. 2 लाख रुपये के सवाल पर अजय ने ऑडियंस पोल की मदद ली और सही जवाब दिया. इसके बाद 3 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने संकेत सूचक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. सही जवाब देकर वह आगे बढ़े और 5 लाख रुपये के पड़ाव को भी पार कर लिया. इसके बाद अजय ने 12.5 लाख रुपये की रकम जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!
अजय जब 13वें सवाल पर पहुंचे तो उनके सामने 25 लाख रुपये जीतने का मौका था. सवाल था- इनमें से कौन उन तीन लोगों में शामिल नहीं है, जिनकी अंतरिक्ष में मौत हुई थी? इसके विकल्प थे जॉर्जी डोब्रोवोल्स्की, विक्टर पाटसायेव, व्लादिस्लाव वोल्कोव और व्लादिमीर कोमारोव. इस सवाल का सही जवाब व्लादिमीर कोमारोव था. हालांकि अजय इस सवाल को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं थे. उनके पास 12.5 लाख रुपये की रकम पहले से सुरक्षित थी. ऐसे में उन्होंने जोखिम लेने के बजाय गेम क्विट करना बेहतर समझा. इस तरह अजय पूनिया 12.5 लाख रुपये की शानदार रकम जीतकर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ से विदा हुए. उन्होंने भले ही 25 लाख का सवाल अटेम्प्ट नहीं किया, लेकिन अपनी जीती हुई रकम को सुरक्षित रखने का फैसला लेकर गेम को एक मजबूत मुकाम पर खत्म किया.
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani: धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से…