Live TV
Search
Home > मनोरंजन > The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म की कमाई वीकडे पर भी जारी है और कुल कलेक्शन 44 करोड़ रुपये पार कर चुका है.

Written By:
Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Mobile Ads 1x1

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. खास बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. अब ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्म ने वीकडे पर भी अपनी पकड़ बनाए रखी है.

सोमवार को भी जारी रही कमाई की रफ्तार

‘द वन’ ने सोमवार को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. आमतौर पर बड़ी फिल्मों की कमाई में वीकेंड के बाद गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन इस फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक पकड़ बनाए रखी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की कमाई में शुक्रवार की तुलना में करीब 34.61 फीसदी की गिरावट आई. इसे फिल्म की अच्छी पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है. मंगलवार को डिस्काउंटेड टिकट ऑफर का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है. इसके अलावा शुक्रवार को रिलीज होने वाली ‘Drishyam The Conclusion’ से पहले फिल्म के पास अपनी कमाई बढ़ाने का मौका है.

‘द वन’ की अब तक कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, ‘द वन’ ने मंगलवार रात 10 बजे तक करीब 5.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार को फिल्म ने लगभग 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं रविवार को इसकी कमाई बढ़कर करीब 14.35 करोड़ रुपये पहुंच गई. रात 10 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 44.61 करोड़ रुपये हो गया है. दिन का अंतिम आंकड़ा इससे थोड़ा अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Jubin Nautiyal के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

‘द वन’ की स्टार कास्ट

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि तमन्ना भी कहानी में अहम भूमिका में दिखाई देती हैं. फिल्म का फैंटेसी और हॉरर-थ्रिलर जॉनर इसे बाकी रिलीज से अलग बनाता है. अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द वन’ वीकडे पर अपनी कमाई की रफ्तार कितनी बनाए रख पाती है.

ये भी पढ़ें:  राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

MORE NEWS