Khesari Lal New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर गर्दा उडा रहा है, फैंस गाने की तारिफें करते करते नहीं थक रहे हैं. क्योंकि खेसारी लाल यादव का यह नया गाना एक बेहतरीन न्यू ईयर पार्टी सॉन्ग बन गया है.
Khesari Lal New Song Bhojpuri Song O Hilaegi Kamar
Khesari Lal New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका बिंदास अंदाज लोगों को काफी पसंद आता हैं. उनकी अदाकारी और गायकी के लोग दीवाने हैं. यही वहज हैं, जब भी एक्टर की कोई नई फिल्म और गाना रिलीज होता है, तो वो यूट्यूब पर छा जाता है. ऐसे ही फिर एक बार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है और परफेक्ट पार्टी सोन्ग बन गया है.
नए साल 2026 का जश्न में खेसारी लाल यादव ने नया पार्टी सोन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ को आज ‘खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल रिया शरधना के साथ नजर आ रहे हैं और माहौल पार्टी का बना हुआ है, जहां रिया नाराज है और खेसारी से अपनी बात कह रही हैं. गाने की वाइब काफी ज्यादा जबरदस्त है, लोगों को यह पार्टी सोन्ग बेहद पसंद आ रहा हैं. 10 घंटे पहले रिलीज हुए खेसारी लाल यादव ने नया पार्टी सोन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ को अब यूट्यूब पर 6.40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन तारिफों से भर गया है.
बता दें कि खेसारी लाल यादव ने नया पार्टी सोन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ को शिल्पी राज के साथ गाया है, इस गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है और वहीं वीडियो के डायरेक्टर पवन पाल हैं. खेसारी लाल यादव का यह गाना फैंस के बीच कितना पॉपुलर हो रहा है और फैंस अब इसे न्यू ईयर पार्टी सॉन्ग बता रहे हैं. एक फैन ने कॉमेंट में लिखा है, ये गाना 20 मिलियन के पार जाएगा सुपरहिट सॉन्ग, हैप्पी न्यू ईयर..’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तेरी धड़कन मेरी पहचान बन गई. दिल मेरा तेरी दुनिया में खो गया, और इश्क वो है जो दुआओं में पाया जाए, खेसारी भैया की जय.’
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…